LATEST NEWS

  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं बनाने की बातें की जा रही हैं
  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं

  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने

  • Patna divisional commissioner paliganj sub division inspection
  • Patna Divisional Commissioner Inspection:मनरेगा भुगतान अटका देख कमिश्नर ने मौके पर ही अधिकारियों की लगाई क्लास

  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट
  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

MPESB ने ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किए, 15 से 25 फरवरी तक होगी परीक्षा

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने ग्रुप-5 के तहत नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल स्टाफ सहित अन्य पदों के लिए आयोजित होने वाली भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा 15 से 25 फरवरी 2025 तक राज्यभर में होगी।

MPESB ने ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किए,

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (एमपीईएसबी) की ओर से ग्रुप-5 के तहत नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल स्टाफ सहित अन्य पदों के लिए भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। जिन अभ्यर्थियों ने इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अब एमपीईएसबी की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, उम्मीदवार इस पेज पर दिए गए डायरेक्ट लिंक से भी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

परीक्षा की तिथियां: परीक्षा का आयोजन राज्यभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 15 फरवरी से 25 फरवरी 2025 तक किया जाएगा। यह परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित होगी। पहली शिफ्ट के लिए उम्मीदवारों को सुबह 7:30 बजे परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा, वहीं दूसरी शिफ्ट की परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को अपरान्ह 12:30 बजे परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के आसान तरीके:

  1. सबसे पहले, उम्मीदवारों को एमपीईएसबी की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाना होगा।
  2. फिर, वेबसाइट पर हिंदी या अंग्रेजी का चुनाव करें।
  3. "प्रवेश पत्र - समूह-5 स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल एवं अन्य पदों हेतु संयुक्त भर्ती परीक्षा-2024" लिंक पर क्लिक करें।
  4. अब, आवेदन संख्या, जन्म तिथि, माता के नाम के दो अक्षर, आधार कार्ड के चार अंक और परीक्षा पेपर का चयन करके सर्च बटन पर क्लिक करें।
  5. इसके बाद, उम्मीदवारों का एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे वे डाउनलोड कर सकते हैं और उसका प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।