LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

रोहतास के दो होनहारों ने रचा इतिहास! पहले प्रयास में ही पास की BPSC परीक्षा, बने प्रखंड उद्यान पदाधिकारी

रोहतास के मानतेश कुमार और नेहा कुमारी ने पहले प्रयास में ही बीपीएससी प्रखंड उद्यान पदाधिकारी की परीक्षा पास कर ली है। नारायण कृषि विज्ञान संस्थान से शिक्षा प्राप्त की है। परिवार और शिक्षकों का योगदान रहा।

success story

बिहार के रोहतास जिले के दो होनहार छात्रों मंतेश कुमार और नेहा कुमारी ने अपने पहले प्रयास में ही बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की प्रखंड उद्यान अधिकारी परीक्षा पास कर अपने परिवार और पूरे जिले का नाम रोशन किया है। उनकी यह उपलब्धि न सिर्फ उनके लिए बल्कि उन सभी युवाओं के लिए भी प्रेरणादायी है जो कड़ी मेहनत और लगन से अपने सपनों को साकार करना चाहते हैं।

मंतेश और नेहा ने अपनी सफलता का श्रेय गौतम बुद्ध नालंदा राज्य विश्वविद्यालय (एनआईएएस) के अंतर्गत संचालित नारायण कृषि विज्ञान संस्थान को दिया है। यह संस्थान अपनी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन के लिए जाना जाता है। संस्थान के निदेशक प्रो. एच.के. सिंह ने भी छात्रों की कड़ी मेहनत और उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति को इस शानदार सफलता का श्रेय दिया।

हर सफल व्यक्ति के पीछे उसके परिवार और गुरुओं का योगदान होता है। मंतेश और नेहा की सफलता में उनके माता-पिता का भी अहम योगदान रहा। उन्होंने हर परिस्थिति में अपने बच्चों को शिक्षा के लिए प्रेरित किया और उन्हें हर संभव सहयोग दिया। साथ ही शिक्षकों ने इन छात्रों को सही दिशा में मार्गदर्शन देकर परीक्षा की तैयारी में मदद की।

मंतेश और नेहा की इस उपलब्धि से उनके परिवार और संस्थान में जश्न का माहौल है। संस्थान के कुलपति प्रो. जगदीश सिंह, वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. अशोक कुमार, प्रो. डी. आर. सिंह, एडमिशन इंचार्ज डॉ. संदीप कुमार मौर्य और प्लेसमेंट सेल इंचार्ज डॉ. ए. के. सिंह ने दोनों छात्रों को उनकी सफलता पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

NSIT
Nsmch

मंतेश और नेहा की यह सफलता उन सभी छात्रों के लिए प्रेरणा है जो कड़ी मेहनत से अपने सपनों को साकार करना चाहते हैं। उनकी कहानी यह सिखाती है कि अगर सही दिशा में प्रयास किया जाए और पूरी लगन और ईमानदारी से अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित किया जाए तो कोई भी सफलता असंभव नहीं है। अब जब वह अपने करियर में इस महत्वपूर्ण पड़ाव पर पहुंच गए हैं, तो उनका अगला लक्ष्य बिहार के कृषि और बागवानी विभाग में सकारात्मक योगदान देना है।