LATEST NEWS

  • BPSC Assistant Professor Recruitment
  • BPSC ने दिया बड़ा झटका, 1711 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों की भर्ती रद्द की, अभ्यर्थियों को करना होगा

  • Bihar Education News
  • Bihar Education News: वेतन घोटाले के बाद शिक्षा विभाग सख्त, DEO के पत्र से शिक्षकों में इस

  • Illegal Firecrackers in Patna
  • दिवाली से पहले पटना सिटी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 लाख के अवैध पटाखे जब्त

  • Bihar Electricity Connection New Charges Effective From November 1
  • Bihar Electricity Connection: बिहार में बिजली कनेक्शन लेना हुआ महंगा, 1 नवंबर से उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ेगा

  • Supreme Court: ग्राहकों के पैसे की सुरक्षा बैंकों की जिम्मेदारी, देना पड़ सकता है मुआवजा, साइबर ठगी पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी
  • Supreme Court: ग्राहकों के पैसे की सुरक्षा बैंकों की जिम्मेदारी, देना पड़ सकता है मुआवजा, साइबर ठगी पर

Govt Jobs 2025: IB में नौकरी का आखिरी दिन, 4987 पदों पर आवेदन का सुनहरा मौका आज होगा खत्म, जानें पूरी प्रक्रिया, कहीं मौका हाथ से निकल न जाए

Govt Jobs 2025: आज है आखिरी दिन! अगर आपने अभी तक आवेदन नहीं किया है तो देरी न करें। सरकारी नौकरी पाने का यह सुनहरा मौका हाथ से निकल सकता है।..

Govt Jobs 2025
IB में नौकरी का आखिरी दिन- फोटो : social Media

Govt Jobs 2025: अगर आप भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अधीन आने वाले इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) में नौकरी का सपना देख रहे हैं, तो आज का दिन बेहद अहम है। 17 अगस्त 2025 को सब्सिडियरी इंटेलिजेंस ब्यूरो (SIB) में सिक्योरिटी असिस्टेंट/एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज बंद हो जाएगी।

यह भर्ती प्रक्रिया 26 जुलाई 2025 से शुरू हुई थी और इसके जरिए कुल 4987 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

रिक्तियों का वर्गवार विवरण

अनारक्षित (UR): 2471

ओबीसी: 1015

ईडब्ल्यूएस: 501

एससी: 574

एसटी: 426

शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक (10वीं पास) या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।साथ ही, जिस राज्य के लिए आवेदन कर रहे हैं उसका निवास प्रमाण पत्र होना जरूरी है।

आयु सीमा

न्यूनतम आयु: 18 वर्ष

अधिकतम आयु: 27 वर्ष (17 अगस्त 2025 को आधार मानकर गणना)

आरक्षित वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।

आवेदन शुल्क

जनरल, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी पुरुष उम्मीदवार: ₹650

अन्य सभी श्रेणी: ₹550

भुगतान माध्यम: डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, यूपीआई या एसबीआई चालान।

वेतनमान

लेवल-3 (₹21700 – ₹69100)

परीक्षा पैटर्न

टियर-1 (ऑब्जेक्टिव, 100 मार्क्स, 1 घंटा)

जनरल अवेयरनेस – 20 प्रश्न

क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड – 20 प्रश्न

न्यूमेरिकल/एनालिटिकल/लॉजिकल एबिलिटी व रीजनिंग – 20 प्रश्न

इंग्लिश लेंग्वेज – 20 प्रश्न

जनरल स्टडीज – 20 प्रश्न

 निगेटिव मार्किंग: प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक काटे जाएंगे।

टियर-2 (डिस्क्रिप्टिव, क्वालिफाइंग)

चुनी हुई भाषा में 500 शब्द का अनुवाद टेस्ट

50 में से कम से कम 20 अंक आवश्यक

टियर-3 (इंटरव्यू)

शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों का व्यक्तिगत साक्षात्कार

आवेदन लिंक

 आधिकारिक वेबसाइट – mha.gov.in