LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

Bihar Govt Jobs: बिहार में रोजगार को मिली नई रफ्तार, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में इतने चालक सिपाहियों की होगी भर्ती, युवाओं के लिए खुलेगा सरकारी नौकरी का रास्ता

Bihar Govt Jobs: सरकारी सेवा में करियर बनाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह खबर उम्मीद और अवसर दोनों लेकर आई है।...

Jobs Boost in Bihar Vigilance Bureau to Recruit Driver Const
बिहार में रोजगार को मिली नई रफ्तार- फोटो : social Media

Bihar Govt Jobs: सरकारी सेवा में करियर बनाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह खबर उम्मीद और अवसर दोनों लेकर आई है। राज्य सरकार ने निगरानी अन्वेषण ब्यूरो  में बढ़ते दायित्वों के प्रभावी निर्वहन को देखते हुए चालक सिपाही के 30 अतिरिक्त पदों का सृजन किया है। बिहार पुलिस मुख्यालय ने इन पदों की औपचारिक स्वीकृति दे दी है। यह फैसला न सिर्फ़ प्रशासनिक मजबूती की दिशा में अहम है, बल्कि युवाओं के लिए रोजगार के नए दरवाज़े भी खोलता है।

अब तक निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में मात्र तीन चालक सिपाही के पद स्वीकृत थे। सीमित मानव संसाधन के कारण ब्यूरो को क्षेत्रीय जांच, छापेमारी और त्वरित कार्रवाई जैसे अहम अभियानों में कई बार व्यावहारिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। अधिकारियों के मुताबिक, अब 30 नए चालक सिपाही मिलने से कार्यप्रणाली को नई गति मिलेगी। एक साथ कई जिलों में जांच और कार्रवाई संभव हो सकेगी, जिससे ब्यूरो की दक्षता और विश्वसनीयता दोनों बढ़ेंगी।

Diarch GO

इसी कड़ी में राज्य सरकार ने ग्रामीण स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े करियर विकल्पों को भी स्पष्ट रूप देने की तैयारी कर ली है। बिहार चौकीदार संवर्ग नियमावली 2026 का प्रारूप तैयार कर लिया गया है। इस पर पुलिस के क्षेत्रीय पदाधिकारियों से मंतव्य लिया जा रहा है, जिसके बाद गृह विभाग जल्द ही इसकी अधिसूचना जारी करेगा।

प्रारूप के अनुसार, चौकीदार संवर्ग में चौकीदार मूल कोटि का पद होगा और यह पूरी तरह जिला स्तरीय संवर्ग रहेगा। इसकी नियुक्ति और नियंत्रण का अधिकार संबंधित जिलाधिकारी के पास होगा। करियर की दृष्टि से यह स्थानीय युवाओं के लिए बड़ा मौका माना जा रहा है।

NSIT
Nsmch

शैक्षणिक योग्यता के तौर पर अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य होगा। साथ ही साइकिल चलाने का ज्ञान आवश्यक होगा। अभ्यर्थी केवल अपने स्थायी निवासी जिले की रिक्तियों के लिए ही आवेदन कर सकेंगे। आयु सीमा सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष तय की गई है।

चयन प्रक्रिया भी पारदर्शी और मेरिट आधारित होगी। चयन संस्थान द्वारा दो चरणों में परीक्षा ली जाएगी 75 अंकों की लिखित परीक्षा और 50 अंकों की शारीरिक परीक्षा। कुल 125 अंकों के आधार पर जिलावार मेधा सूची और कोटिवार रिक्तियों के अनुसार अंतिम चयन किया जाएगा।

कुल मिलाकर, यह फैसला न केवल प्रशासनिक सुधार का संकेत है, बल्कि उन युवाओं के लिए भी एक ठोस करियर रोडमैप है, जो सरकारी सेवा में स्थिर और सम्मानजनक भविष्य की तलाश में हैं।