LATEST NEWS

  • Bihar News : बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर, जदयू उम्मीदवारों को हराकर जीते निर्दलीय विधान पार्षदों ने थामा बीजेपी का दामन
  • Bihar News : बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर, जदयू उम्मीदवारों को हराकर जीते निर्दलीय विधान पार्षदों ने थामा

  • Bihar News : तुमरा दिन पूर गया है....पटना के गालीबाज थानेदार ने पीड़ित को दी धमकी, ऑडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल
  • Bihar News : तुमरा दिन पूर गया है....पटना के गालीबाज थानेदार ने पीड़ित को दी धमकी, ऑडियो सोशल

  • Bihar News : शेखपुरा में लिफ्ट देने के बहाने बदमाश ने नाबालिग छात्रा से कार में किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को लखीसराय से किया गिरफ्तार
  • Bihar News : शेखपुरा में लिफ्ट देने के बहाने बदमाश ने नाबालिग छात्रा से कार में किया दुष्कर्म,

  • Bihar Road Accident : बांका में ओवरलोड ट्रैक्टर ने शिक्षिका को रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
  • Bihar Road Accident : बांका में ओवरलोड ट्रैक्टर ने शिक्षिका को रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों

  • Bihar News : शिवहर में मध्याह्न भोजन योजना के अनुग्रह अनुदान में 6 माह की देरी, जांच में दोषी पाए गए तत्कालीन डीपीओ
  • Bihar News : शिवहर में मध्याह्न भोजन योजना के अनुग्रह अनुदान में 6 माह की देरी, जांच में

Jobs in Bihar: नौकरी की बहार! बिहार में बहाली का बड़ा धमाका, ये कंपनियां भरेंगी इतने खाली पद, युवाओं के लिए सुनहरा मौका

Jobs in Bihar: बिहार में 21 और 22 जुलाई 2025 को दो दिवसीय नियोजन कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। ..

Jobs in Bihar
बिहार में बहाली का बड़ा धमाका- फोटो : social Media

Jobs in Bihar: बिहार के छपरा में अवर प्रादेशिक नियोजनालय द्वारा 21 और 22 जुलाई 2025 को दो दिवसीय नियोजन कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। इस रोजगार कैम्प में प्रतिष्ठित कंपनियां MRF लिमिटेड और फ्यूजन फाइनेंस लिमिटेड विभिन्न पदों पर अभ्यर्थियों की सीधी भर्ती करेंगी। यह आयोजन बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा अवसर साबित हो सकता है।

21 जुलाई को नियोजन कैम्प नियोजनालय परिसर, बाजार समिति, साढ़ा, प्रेम नगर में आयोजित होगा। इस दिन MRF लिमिटेड मशीन ऑपरेटर के 25 पदों पर भर्ती करेगी। शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं या आईटीआई पास निर्धारित है। आयु सीमा 18 से 25 वर्ष रखी गई है। उम्मीदवार की न्यूनतम हाइट 5 फीट 4 इंच और वजन 50 किलोग्राम होना चाहिए। यह पद केवल पुरुष अभ्यर्थियों के लिए हैं। चयनित अभ्यर्थियों को ₹17,500 मासिक वेतन मिलेगा, और नियुक्ति हैदराबाद या गुजरात के संयंत्र में की जाएगी।

22 जुलाई को कैम्प बीएसडीसी (अमनौर), प्रखंड परिसर में होगा। फ्यूजन फाइनेंस लिमिटेड रिलेशनशिप ऑफिसर के 25 पद और सीनियर रिलेशनशिप ऑफिसर के 10 पदों के लिए भर्ती करेगी। योग्यता 12वीं पास तथा ड्राइविंग लाइसेंस अनिवार्य है। आयु सीमा 18 से 35 वर्ष है। चयनित अभ्यर्थियों को ₹12,000–17,000 मासिक वेतन, ₹4,000 ईंधन खर्च और निशुल्क आवास की सुविधा मिलेगी।

कैम्प में कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। अभ्यर्थियों को राष्ट्रीय कैरियर सेवा (NCS) पोर्टल (www.ncs.gov.in) पर निबंधन कराना अनिवार्य है। इच्छुक युवा नियोजनालय, छपरा से सहायता प्राप्त कर सकते हैं या ऑन-स्पॉट निबंधन कर सकते हैं।यह नियोजन कैम्प स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार खोलने में सहायक सिद्ध हो सकता है।

NSIT
Nsmch