LATEST NEWS

  • Bihar News : भागलपुर-मुंगेर के बीच तीसरी रेल लाइन की तैयारी तेज, 60 एकड़ भूमि का होगा अधिग्रहण, DM ने किया स्थल का निरीक्षण
  • Bihar News : भागलपुर-मुंगेर के बीच तीसरी रेल लाइन की तैयारी तेज, 60 एकड़ भूमि का होगा अधिग्रहण,

  • Gunja Kumari Death Case Muzaffarpur
  • Bihar Crime: मुजफ्फरपुर में प्रेम विवाह का खौफनाक अंत! गुंजा की मौत के बाद भड़के मायके वाले, दरवाजे

  • Bihar News : 'हमारे पूर्वज दफन हैं, मजार टूटने नहीं देंगे', दरभंगा में गरजे सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना
  • Bihar News : 'हमारे पूर्वज दफन हैं, मजार टूटने नहीं देंगे', दरभंगा में गरजे सांसद पप्पू यादव, सरकार

  • Sudhakar Singh vs IPS Kundan Krishnan Defamation Notice
  • Bihar Politics:आरजेडी सांसद को माफी मांगने और 5 करोड़ हर्जाने की मांग को लेकर आईपीएस कुंदन कृष्णन ने

  • Bihar News : पटना स्थित IGIMS पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, पूर्व मंत्री वशिष्ठ नारायण सिंह और विधानसभा उपाध्यक्ष का जाना हालचाल
  • Bihar News : पटना स्थित IGIMS पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, पूर्व मंत्री वशिष्ठ नारायण सिंह और विधानसभा उपाध्यक्ष

बिहार में नौकरी चाहिए? 19 से 40 साल के लोगों के लिए सुनहरा मौका, जानें कैसे मिलेगी 15,000 सैलरी

समस्तीपुर में 19 मार्च को 12वीं पास के लिए जॉब कैंप का आयोजन किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को कृषि क्षेत्र और सेल्स ट्रेनी पदों पर नौकरी मिलेगी।

rojgar mela

Job Camp: अगर आप भी नौकरी की तलाश में हैं तो आपके लिए एक बेहतरीन मौका आने वाला है। समस्तीपुर जिले में 19 मार्च को जॉब कैंप का आयोजन किया जा रहा है, जहां युवाओं को रोजगार पाने का सुनहरा मौका मिलेगा। यह कैंप जिले के जितवारपुर स्थित प्रखंड परिसर के केवाईपी कैंपस में लगेगा, जिसमें शिव शक्ति एग्रीकल्चर लिमिटेड कंपनी भाग ले रही है।

इस जॉब कैंप में नौकरी पाने वाले अभ्यर्थियों को ₹9,300 से लेकर ₹15,000 प्रति माह तक का वेतन मिलेगा। इस अवसर का लाभ 19 से 40 वर्ष के युवा उठा सकते हैं। नौकरी के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास रखी गई है, यानी 12वीं या उससे अधिक पढ़ाई कर चुके अभ्यर्थी इसमें आवेदन कर सकते हैं। जॉब कैंप में मिलने वाली नौकरी कृषि क्षेत्र से संबंधित होगी और जॉब टाइटल 'सेल्स ट्रेनी' होगा। सफल अभ्यर्थियों को समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर और दरभंगा में नौकरी दी जाएगी।

Diarch GO

समस्तीपुर जिला नियोजन पदाधिकारी के अनुसार यह जॉब कैंप 19 मार्च को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ मौके पर पहुंचकर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

जॉब कैंप में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों को अपने साथ ये महत्वपूर्ण दस्तावेज लाने होंगे जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक, NCS (नेशनल करियर सर्विस) रजिस्ट्रेशन की फोटोकॉपी और अपना बायोडाटा। इस जॉब कैंप का मुख्य उद्देश्य जिले के युवाओं को रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराना है। इसलिए अगर आप भी 12वीं पास हैं और नौकरी की तलाश में हैं तो 19 मार्च को KYP कैंपस, जितवारपुर, समस्तीपुर जरूर आएं और इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं।

NSIT
Nsmch