LATEST NEWS

  • त्योहार पर घर लौट रही महिला ने ट्रेन में दिया बच्चे को जन्म: बक्सर स्टेशन पर रेलवे डॉक्टरों ने संभाला मोर्चा, सुरक्षित हुआ प्रसव
  • त्योहार पर घर लौट रही महिला ने ट्रेन में दिया बच्चे को जन्म: बक्सर स्टेशन पर रेलवे डॉक्टरों

  • पश्चिम चंपारण में अटूट आस्था की अनूठी मिसाल: बेटे की गंभीर बीमारी से ठीक होने पर पिता ने सीने पर कलश रखकर की मां दुर्गा की विशेष आराधना
  • पश्चिम चंपारण में अटूट आस्था की अनूठी मिसाल: बेटे की गंभीर बीमारी से ठीक होने पर पिता ने

  • Librarian recruitment exam
  • पटना में लाइब्रेरियन भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों का हंगामा, सर्टिफिकेट और अंकपत्र के लिए खूब काटा बवाल

  • PM-VBRY Schme
  • PM-VBRY Schme: मोदी सरकार देगी 15,000 तक की प्रोत्साहन राशि, जानें EPFO पोर्टल पर क्या करना होगा

  • Bihar Administrative Action
  • Bihar Administrative Action : लापरवाही पर बड़का साहेब का चला हंटर, पांच नगर निकायों के अफसरों का वेतन

भारतीय डाक में बंपर वैकेंसी, 10वीं पास के लिए 21,413 पदों पर भर्ती शुरू

भारतीय डाक ने GDS भर्ती 2025 के तहत 21,413 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। बिना परीक्षा और इंटरव्यू के सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। इच्छुक उम्मीदवार 3 मार्च 2025 तक indiapost.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

भारतीय डाक में बंपर वैकेंसी, 10वीं पास के लिए 21,413 पदों पर

भारतीय डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती 2025 के तहत 21,413 रिक्त पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार 3 मार्च 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट indiapost.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती बिना किसी परीक्षा या इंटरव्यू के पूरी की जाएगी, जिससे 10वीं पास उम्मीदवारों को सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका मिल रहा है।

योग्यता और आयु सीमा

  • शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना अनिवार्य है, जिसमें गणित और अंग्रेजी में पासिंग मार्क्सजरूरी हैं।
  • आयु सीमा: न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष। आरक्षित श्रेणी को नियमानुसार छूट मिलेगी।

कैसे करें आवेदन?

  1. ऑफिशियल वेबसाइट indiapost.gov.in पर जाएं।
  2. रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें और जरूरी जानकारी दर्ज करें।
  3. Apply Online लिंक पर क्लिक करके आवेदन फॉर्म पूरा करें।
  4. शुल्क भुगतान कर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
  5. फॉर्म सबमिट करने के बाद प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

चयन प्रक्रिया और वेतनमान

  • चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा।
  • BPM पदों के लिए वेतन ₹12,000 – ₹29,380 प्रति माह।
  • ABPM/डाक सेवक पदों के लिए वेतन ₹10,000 – ₹24,470 प्रति माह।