LATEST NEWS

  • सहरसा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अलग-अलग मामलों के छह आरोपी को दबोचा
  • सहरसा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अलग-अलग मामलों के छह आरोपी को दबोचा

  • Tejashwi Yadav Attacks Anant Singh
  • अनंत सिंह को 'अपराधी' बताकर तेजस्वी यादव ने राजद में शामिल करने पर किया बड़ा ऐलान

  • तेजस्वी यादव का एनडीए सरकार पर तीखा हमला: कहा-उपचुनाव के नतीजों से साफ है, राज्य में टाइट है एनडीए की हवा
  • तेजस्वी यादव का एनडीए सरकार पर तीखा हमला: कहा-उपचुनाव के नतीजों से साफ है, राज्य में टाइट है

  • मुजफ्फरपुर में संदिग्ध स्थिति में बेहोश मिली महिला पॉलिटेक्निक की छात्रा : एसिड पीने की बात आ रही सामने, SKMCH में भर्ती
  • मुजफ्फरपुर में संदिग्ध स्थिति में बेहोश मिली महिला पॉलिटेक्निक की छात्रा : एसिड पीने की बात आ रही

  • मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी
  • सीएम सम्राट की अनोखी पहल, बिहार की सड़कों को मिलेगी सात साल की सुरक्षा, अब होगी इस खास

Sarkari Naukari:आईबीपीएस पीओ-क्लर्क भर्ती 2025, सरकारी बैंक नौकरी का सपना पाने वालों के लिए आख़िरी मौका, आज है आवेदन की अंतिम तिथि

Sarkari Naukari:बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अवसर है। आईबीपीएस पीओ और क्लर्क भर्ती 2025 में शामिल होने के लिए आज 28 सितंबर 2025 आवेदन की आख़िरी तारीख़ है।

IBPS PO Clerk Recruitment 2025
आईबीपीएस पीओ-क्लर्क भर्ती 2025, आज है आवेदन की अंतिम तिथि- फोटो : social Media

Sarkari Naukari: बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अवसर है। आईबीपीएस पीओ और क्लर्क भर्ती 2025 में शामिल होने के लिए आज 28 सितंबर 2025 आवेदन की आख़िरी तारीख़ है। ऐसे में जो अभ्यर्थी सरकारी बैंक नौकरी का सपना संजोए बैठे हैं और पात्रता पूरी करते हैं, वे बिना देर किए इंस्टिट्यूट ऑफ़ बैंकिंग पर्सोनेल सिलेक्शन (IBPS) की ऑफ़िशियल वेबसाइट www.ibps.in

 पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस अवसर को गँवाने की गुंज़ाइश नहीं है क्योंकि आज के बाद एप्लीकेशन विंडो बंद कर दी जाएगी।

आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। अभ्यर्थी को सबसे पहले वेबसाइट पर जाकर Officers (Scale-I, II & III) under RRBs (CRP-RRBs-XIV) के लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद Click here for New Registration पर क्लिक कर पंजीकरण करना आवश्यक है। रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद उम्मीदवार अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी दर्ज कर फॉर्म पूरा करेंगे। इसके साथ हस्ताक्षर और पासपोर्ट साइज फोटो अपलोड करना अनिवार्य है। फॉर्म जमा करने से पहले निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। फीस अनारक्षित, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 850 रुपये तथा SC/ST/PH वर्ग के लिए 175 रुपये है, जो ऑनलाइन माध्यम से जमा की जा सकती है। अंत में फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

इस भर्ती में आवेदन के लिए अधिकांश पदों के लिए ग्रेजुएट होना अनिवार्य है। कुछ विशेष पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार ने इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर विज्ञान, सूचना प्रौद्योगिकी, CA, MBA, LLB, कृषि, बागवानी, डेयरी, पशु/पशु चिकित्सा या इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री हासिल की हो। पात्रता की विस्तृत जानकारी के लिए ऑफ़िशियल नोटिफ़िकेशन अवश्य देखें।

NSIT
Nsmch

आयु सीमा पद के अनुसार निर्धारित की गई है ऑफिस असिस्टेंट के लिए 18-28 वर्ष, ऑफिसर स्केल I के लिए 18-30 वर्ष, सीनियर मैनेजर/ऑफिसर स्केल III के लिए 21-40 वर्ष और अन्य सभी पदों के लिए 21-32 वर्ष। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।

आज का दिन बैंकिंग करियर चाहने वाले लाखों अभ्यर्थियों के लिए निर्णायक साबित हो सकता है। इसलिए पात्र अभ्यर्थियों को तुरंत आवेदन कर अपने सरकारी बैंकिंग सपनों को हक़ीक़त में बदलने का मौका नहीं गंवाना चाहिए।