LATEST NEWS

  • Bihar News:  गश्ती के दौरान पुलिस गाड़ी बिजली के पोल से टकराई गाड़ी, बाल-बाल बचे अधिकारी और जवान
  • Bihar News: गश्ती के दौरान पुलिस गाड़ी बिजली के पोल से टकराई गाड़ी, बाल-बाल बचे अधिकारी और

  • Maner PACS President Murder Case
  • पटना STF की बड़ी कार्रवाई: पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड का वांछित आरोपी प्रिंस कुमार गिरफ्तार

  • Anant Singh
  • सुप्रीम कोर्ट से झटका लगते ही अनंत सिंह का बड़ा आरोप, नीरज कुमार ने कराई दुलारचंद यादव

  • Bihar Teacher Crime:  गुरु-शिष्या का पवित्र रिश्ता शर्मसार, छात्रा को नेपाल ले जा रहा शिक्षक SSB के हत्थे चढ़ा, तत्काल सस्पेंड
  • Bihar Teacher Crime: गुरु-शिष्या का पवित्र रिश्ता शर्मसार, छात्रा को नेपाल ले जा रहा शिक्षक SSB के

  • Former Rajya Sabha MP RK Sinha
  • आरके सिन्हा का निधन, भाजपा पूर्व राज्यसभा सांसद ने SIS security से हजारों बिहारियों को दिया रोजगार

UPSC RESULT 2024 - यूपीएससी में बिहार का जलवा बक्सर के हेमंत को 13वीं और जमुई की संस्कृति को मिला 17वीं रैंक, परिवार में खुशी का माहौल

UPSC RESULT 2024 - यूपीएससी में बिहार का जलवा बक्सर के हेमंत
यूपीएससी में बिहार का जलवा।- फोटो : NEWS4NATION

Patna - यूपीएससी 2024 का रिजल्ट जारी हो गया है। जहां प्रयागराज की शक्ति दूबे पहला रैंक हासिल किया है। वहीं जमुई की संस्कृति त्रिवेदी ने 17वां स्थान हासिल किया है। बेटी की सफलता पर परिवार में खुशी का माहौल है। 

संस्कृति के पिता पिता आनंद प्रकाश त्रिवेदी ने बताया कि उनकी बेटी शुरू से ही पढ़ाई में अव्वल रही है और उसने कठिन परिश्रम और अनुशासन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। वहीं चाचा डॉ. मिथिलेश त्रिवेदी ने कहा कि संस्कृति बचपन से ही बहुत होनहार और लग्नशील रही है। उसने कभी भी पढ़ाई में समझौता नहीं किया और हमेशा अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रही।

कामयाबी के लिए परिवार और शिक्षकों को दिया श्रेय

वहीं यूपीएससी में मिली कामयाबी को लेकर संस्कृति ने माता पिता और परिवार के साथ शिक्षकों को श्रेय दिया। उनका कहना था कि सही मार्गदर्शन के कारण यह सफलता मिली है। उन्होंने कहा कि दृढ़ निश्चय और कठिन परिश्रम से कोई भी सपना साकार किया जा सकता है।

बक्सर के हेमंत को मिला 13वां स्थान

वहीं बक्सर जिले के रहने वाले हेमंत मिश्रा को यूपीएससी नतीजों में 13वीं रैंक (Hemant Mishra UPSC 13th Rank) मिली है। फिलहाल हेमंत मिर्जापुर में एसडीएम हैं। पिछले साल यूपीपीएससी से इनका चयन उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के लिए हुआ था।

NSIT
Nsmch

 हेमंत मिश्रा बक्सर के ओम प्रकाश मिश्रा के पुत्र हैं। वह बक्सर धोबी घटवा के रहने वाले हैं। फिलहाल, कैमूर में शिक्षा विभाग में एपीओ ओम प्रकाश मिश्रा बेटे की इस उपलब्धि पर खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। वहीं, हेमंत की मां नम्रता मिश्रा जिले के एक निजी स्कूल की शिक्षिका हैं।

चाचा ने बताया कि हेमंत की सफलता पर उनके चाचा तथा जन सुराज के नेता बजरंगी मिश्रा ने बधाई देते हुए कहा कि हेमंत का शुरू से ही शिक्षा से काफी लगाव था। उन्होंने सफलता प्राप्त कर इसे सिद्ध भी किया है। हेमंत की प्रारंभिक शिक्षा जिले में ही हुई। उन्होंने बताया कि मैट्रिक के बाद उन्होंने पटना से बारहवीं तथा जामिया-मिलिया से स्नातक की परीक्षा उत्तीर्ण की।