LATEST NEWS

  • शारदीय नवरात्र के छठे दिन थावे दुर्गा मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ : मंगला आरती के बाद खुले पट, गूंजते रहे मां के जयकारे
  • शारदीय नवरात्र के छठे दिन थावे दुर्गा मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ : मंगला आरती के

  • Bihar News : बिहार में सुधा मिल्क बूथ की तर्ज पर खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, स्वच्छ माहौल में मिलेंगी ताजी मछलियां
  • Bihar News : बिहार में सुधा मिल्क बूथ की तर्ज पर खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, स्वच्छ माहौल

  • Rakesh Kumar Becomes IPS
  • पुलिस सेवा में बड़ी उपलब्धि, राकेश कुमार बने IPS, DGP ने पहनाया Insignia

  • शिक्षिका के बंद घर को चोरो ने बनाया निशाना : ताला तोड़कर उड़ाये करोड़ो की संपत्ति, इलाके में सनसनी
  • शिक्षिका के बंद घर को चोरो ने बनाया निशाना : ताला तोड़कर उड़ाये करोड़ो की संपत्ति, इलाके में

  • Reviews Health Department
  • मेडिकल कॉलेजों में मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के लिए बड़ा ऐलान ... सीएम सम्राट ने स्वास्थ्य मंत्री

ड्राइवरों के लिए खुशखबरी! सरकारी चालक बनने का सुनहरा मौका, बस ये दस्तावेज लेकर इस दिन पहुंचें यहां

बस्ती डिपो में ड्राइवर की भर्ती वो भी बिना परीक्षा के। 8वीं पास, हैवी डीएल, 2 साल का अनुभव जरूरी। 10, 18, 28 मार्च को रोजगार कैंप। दस्तावेज साथ लेकर आएं।

sarkari naukri
driver- फोटो : sarkari naukri

उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग में नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक बेहतरीन मौका आया है। बस्ती डिपो ने ड्राइवर के पदों पर सीधी भर्ती की घोषणा की है। यह भर्ती बिना लिखित परीक्षा के होगी, जिसमें उम्मीदवारों का सिर्फ ड्राइविंग टेस्ट और इंटरव्यू लिया जाएगा। इस भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवारों का चयन निर्धारित शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और अनुभव के आधार पर किया जाएगा। 

बस्ती डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक (एआरएम) आयुष भटनागर के मुताबिक ड्राइवर पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 8वीं पास रखी गई है। इसके अलावा उम्मीदवार की लंबाई कम से कम 5.3 फीट और उम्र 23 से 35 साल के बीच होनी चाहिए। उम्मीदवार के पास हैवी ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) और कम से कम 2 साल का ड्राइविंग अनुभव भी होगा। 

Diarch GO

चयनित ड्राइवरों को 19,500 रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा, बशर्ते वे 22 दिनों में 5500 किलोमीटर तक गाड़ी चलाएं। प्रदर्शन के आधार पर यह वेतन बढ़ भी सकता है। भर्ती प्रक्रिया के लिए बस्ती डिपो में 10 मार्च से रोजगार कैंप लगेगा, जिसकी देखरेख अभिनय सिंह करेंगे। इसके बाद 18 मार्च को रुधौली बाजार में पवन कुमार की देखरेख में और 28 मार्च को बड़ोखर बाजार में सुनील कुमार विमल की देखरेख में रोजगार कैंप लगाए जाएंगे। 

अभ्यर्थियों को इन कैंपों में सुबह 8 बजे से रिपोर्ट करना होगा और अपने साथ सभी जरूरी दस्तावेज लेकर आना होगा। दस्तावेजों में शैक्षिक प्रमाण पत्र (8वीं पास होने का प्रमाण), हैवी ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) की फोटोकॉपी, अनुभव प्रमाण पत्र (न्यूनतम 2 वर्ष का अनुभव), पहचान पत्र (आधार कार्ड/वोटर आईडी/ड्राइविंग लाइसेंस) और दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ शामिल हैं। 

NSIT
Nsmch

यह भर्ती उन युवाओं के लिए सुनहरा मौका है जो परिवहन विभाग में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि को अपने दस्तावेजों के साथ निर्धारित स्थान पर पहुंचें और सरकारी ड्राइवर बनने का अपना सपना पूरा करें।