LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

Bihar Teacher Job:शिक्षकों के लिए सुनहरा मौका, बिहार में 1 लाख पदों पर बहाली सितंबर से, कक्षा 1 से 12 तक होगी नियुक्ति

Bihar Teacher Job: सितंबर से राज्य में एक नई शिक्षक नियुक्ति लहर शुरू होगी, जिससे एक ओर बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार मिलेगा, वहीं दूसरी ओर राजकीय स्कूलों में शिक्षण की गुणवत्ता को मजबूती मिलेगी।

Bihar Teacher Job
बिहार में एक लाख शिक्षकों की नई बहाली- फोटो : social Media

Bihar Teacher Job:बिहार में सरकारी स्कूलों में करीब एक लाख शिक्षकों की बहाली का रास्ता अब साफ होता दिख रहा है। शिक्षा विभाग ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं और सितंबर 2025 से बहाली प्रक्रिया शुरू होने के आसार हैं। विभाग ने कक्षा 1 से 12 तक के लिए जिलावार रिक्त पदों का ब्योरा जुटाना शुरू कर दिया है।

कक्षा 9 से 12 तक के लिए लगभग 25 हजार पदों की रिक्ति जिलों से शिक्षा विभाग को प्राप्त हो चुकी है।रिक्तियां विषयवार और रोस्टर के अनुसार ली जा रही हैं।जल्द ही BPSC को अधियाचना  भेजी जाएगी ताकि प्रक्रिया शुरू हो सके।कक्षा 1 से 8 तक के प्राथमिक और मध्य विद्यालयों के रिक्त पदों की गणना अभी जारी है।

बहाली प्रक्रिया से पहले तीन बड़े काम पूरे किए जा रहे हैं:TRE-3 (तीसरे चरण) के तहत चयनित शिक्षकों की ज्वाइनिंग 31 जुलाई तक सुनिश्चित कराई जा रही है।हाल में हुए शिक्षकों के तबादले की समीक्षा।स्थानांतरण और नई नियुक्तियों के बाद रिक्त रह गई सीटों की अंतिम गणना।रिक्तियां इस आधार पर वर्गीकृत की जाएंगी:

कक्षा 1–5 (प्राथमिक)

कक्षा 6–8 (मध्य)

कक्षा 9–10 (माध्यमिक)

कक्षा 11–12 (उच्च माध्यमिक)

रिक्तियों की गणना और रोस्टर के अनुसार विभाजन में 20–25 दिन का वक्त और लग सकता है।इसके बाद BPSC को अधियाचना भेजी जाएगी।सितंबर 2025 से बहाली प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू हो सकती है।

NSIT
Nsmch

बिहार में लंबे समय से स्कूलों में शिक्षकों की भारी कमी को लेकर छात्रों और अभ्यर्थियों में बेचैनी बनी हुई थी।

इस बार यह नियुक्ति प्रक्रिया BPSC के माध्यम से की जा रही है, जिससे पारदर्शिता और योग्यता को प्राथमिकता दी जा सकेगी।

बिहार सरकार और शिक्षा विभाग अब तेजी से प्रक्रिया को आगे बढ़ा रहे हैं। अगर सब कुछ योजना के मुताबिक चला तो सितंबर से राज्य में एक नई शिक्षक नियुक्ति लहर शुरू होगी, जिससे एक ओर बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार मिलेगा, वहीं दूसरी ओर राजकीय स्कूलों में शिक्षण की गुणवत्ता को मजबूती मिलेगी।