LATEST NEWS

  • Bihar Traffic Drive
  • Bihar Traffic Drive: बिहार में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की खैर नहीं! हो जाएं सावधान! चौक-चौराहों और चेकपोस्ट

  • Patna Crime
  • Patna Crime News: पटना में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम! पटना कॉलेज में षड्यंत्र पर पुलिस का ताबड़तोड़

  • Patna Traffic Routes: पटना में  ट्रैफिक का महाबदलाव! एयरपोर्ट, सगुना मोड़, राजाबाजार, दीघा और राजीव नगर जाने के लिए बदलेंगे रास्ते, घर से निकलने से पहले जान लें रूट और पार्किंग की पूरी लिस्ट
  • Patna Traffic Routes: पटना में ट्रैफिक का महाबदलाव! एयरपोर्ट, सगुना मोड़, राजाबाजार, दीघा और राजीव नगर जाने

  • Raghopur Boat Accident: राघोपुर नाव हादसे पर एक्शन में चिराग पासवान,  कैबिनेट बैठक छोड़ पहुंचे बिहार, बोले- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा
  • Raghopur Boat Accident: राघोपुर नाव हादसे पर एक्शन में चिराग पासवान, कैबिनेट बैठक छोड़ पहुंचे बिहार, बोले-

  • Vaishali boat accident: एक ही घर से उठीं 7 अर्थियां,वैशाली के सीने में दफन हो गईं बच्चियों की सांसें, पंद्रह साल की चांदनी की जांबाजी  जान कर हैरान हो जाएंगे आप
  • Vaishali boat accident: एक ही घर से उठीं 7 अर्थियां,वैशाली के सीने में दफन हो गईं बच्चियों की

Bihar Police Si Job: बिहार पुलिस में सब-इंस्पेक्टर बनने का सुनहरा मौक़ा, 1799 पदों पर बहाली का एलान, पढ़े भर्ती की पूरी डिटेल

Bihar Police Si Job: बिहार पुलिस में नौकरी का सपना देखने वाले हज़ारों नौजवानों के लिए बड़ी खुशख़बरी है। गृह विभाग ने पुलिस अवर निरीक्षक के 1799 पदों पर बहाली का ऐलान कर दिया है।

Bihar Police Si Job
बिहार पुलिस में सब-इंस्पेक्टर बनने का सुनहरा मौक़ा- फोटो : social Media

Bihar Police Si Job:  बिहार पुलिस में नौकरी का सपना देखने वाले हज़ारों नौजवानों के लिए बड़ी खुशख़बरी है। गृह विभाग ने पुलिस अवर निरीक्षक (Sub-Inspector) के 1799 पदों पर बहाली का ऐलान कर दिया है। बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने इसके लिए विज्ञापन संख्या 05/2025 जारी करते हुए आवेदन की प्रक्रिया और चयन के नियम भी साफ़ कर दिए हैं।

आयोग के अनुसार, इच्छुक उम्मीदवार केवल आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे। आवेदन की शुरुआत 26 सितंबर 2025 से होगी और अंतिम तारीख 26 अक्टूबर 2025 तय की गई है। आवेदन शुल्क महज़ 100 रुपये रखा गया है, जो सभी वर्गों, लिंग और ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों पर समान रूप से लागू होगा।

Diarch GO

कुल 1799 सीटों में से अनुसूचित जाति के लिए 210, अनुसूचित जनजाति के लिए 15, अत्यंत पिछड़ा वर्ग को 273, पिछड़ा वर्ग को 222 और पिछड़ा वर्ग महिला को 42 सीटें आरक्षित की गई हैं। अनारक्षित वर्ग के लिए सबसे अधिक 850 सीटें हैं, जबकि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) को 180 और ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों को 7 सीटों पर मौक़ा मिलेगा। आयोग ने स्पष्ट किया है कि कुल 614 सीटें महिलाओं के लिए रिज़र्व होंगी।

चयनित सब-इंस्पेक्टरों को लेवल-6 पे स्केल पर नियुक्ति मिलेगी। उनकी सैलरी 35,400 रुपये से शुरू होकर 1,12,400 रुपये तक जाएगी। यानी युवाओं के लिए न सिर्फ़ सम्मानजनक नौकरी बल्कि आकर्षक वेतनमान भी इंतज़ार कर रहा है।

NSIT
Nsmch

चयन की प्रक्रिया तीन चरणों में

प्रारंभिक परीक्षा – 200 अंकों की होगी। इसमें न्यूनतम 30% अंक लाना अनिवार्य है।

मुख्य लिखित परीक्षा – इसमें दो पेपर होंगे। पहला सामान्य हिंदी और दूसरा सामान्य अध्ययन, विज्ञान, इतिहास, भूगोल, गणित और मानसिक क्षमता से जुड़ा होगा।

शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) – इसमें लंबी कूद, ऊँची कूद, गोला फेंक और दौड़ शामिल होंगी।

महिलाओं के लिए 35% क्षैतिज आरक्षण अनिवार्य रखा गया है। वहीं ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों को पिछड़े वर्ग की महिला उम्मीदवारों के समान शारीरिक मापदंड और प्रतियोगी लाभ मिलेगा। चयन प्रक्रिया के अंत में सफल उम्मीदवारों का मेडिकल टेस्ट और दस्तावेज़ों की जांच भी होगी।

पुलिस सेवा हमेशा से युवाओं के लिए एक प्रतिष्ठित करियर विकल्प रही है। इस बहाली के ज़रिए न सिर्फ़ रोज़गार का दरवाज़ा खुलेगा बल्कि राज्य की कानून-व्यवस्था को भी मज़बूती मिलेगी। बिहार सरकार का दावा है कि यह भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी होगी और हर उम्मीदवार को बराबरी का मौक़ा मिलेगा।

अभ्यर्थियों के बीच इस बहाली को लेकर उत्साह दिख रहा है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र मानते हैं कि यह बहाली उनके करियर के लिए निर्णायक साबित हो सकती है। विशेषज्ञों का कहना है कि शुरुआती लिखित परीक्षा में सफल होने के बाद मुख्य परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा की चुनौती के लिए युवाओं को अभी से तैयार रहना चाहिए।