LATEST NEWS

  • Tirhut Graduate Poll
  • Tirhut Graduate Poll: तिरहुत स्नातक चुनाव में वंशीधर ब्रजवासी 3427 वोटों से आगे, पढ़िए अब तक के मतों

  • Patna Teacher MLC Poll RJD Sanjeev Kumar Defeats BJP Yadav
  • Patna Teacher MLC Election: पटना शिक्षक MLC सीट पर RJD की जीत की आधिकारिक घोषणा, संजीव कुमार बोले-

  • Neeraj Kumar Victory Sparks Celebrations in Nawada
  • Patna Graduate MLC Election: नीरज कुमार की जीत पर नवादा में जश्न, न्यू एरिया में जमकर आतिशबाजी और

  • Anant Singh
  • Anant Singh: अनंत सिंह बोले- अनुज सिंह को जानता तक नहीं, नीरज से नाराजगी में मांगा था वोट

  • MLC Election Results BJP Gains in UP Bihar Sees Mixed Wins
  • MLC Election Results 2026: MLC चुनाव के नतीजे- यूपी में भाजपा का दबदबा, बिहार की चारों शिक्षक सीटों

Bihar Sarkari Naukari: सरकारी नौकरी की राह में सुनहरा मौका, डाक विभाग में बंपर वैकेंसी, 28,740 पदों पर भर्ती होगी भर्ती, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया

Bihar Sarkari Naukari:सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए भारतीय डाक विभाग ने कैरियर का दरवाज़ा पूरी तरह खोल दिया है।

Golden Chance for Govt Job India Post to Recruit 28 740 Staf
डाक विभाग में बंपर वैकेंसी- फोटो : social Media

Bihar Sarkari Naukari:सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए भारतीय डाक विभाग ने कैरियर का दरवाज़ा पूरी तरह खोल दिया है। देशभर में 28,740 पदों पर बंपर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। यह मौका उन उम्मीदवारों के लिए खास है, जो कम शैक्षणिक योग्यता में स्थायी नौकरी, नियमित आमदनी और सम्मानजनक भविष्य की चाह रखते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है और इच्छुक अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन में गलती सुधारने के लिए 18 और 19 फरवरी 2026 को करेक्शन विंडो भी खोली जाएगी।

राज्यवार वैकेंसी की बात करें तो  बिहार (1,347),  महाराष्ट्र (3,553), पश्चिम बंगाल (2,982), मध्य प्रदेश (2,120), तमिलनाडु (2,009) और उत्तर प्रदेश (3,169) जैसे बड़े राज्यों में भारी संख्या में पद निकले हैं। कुल मिलाकर यह भर्ती देश के लगभग हर कोने के युवाओं को बराबर का मौका देती है।

शैक्षणिक योग्यता के तौर पर मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है। 10वीं में मातृभाषा एक विषय के रूप में अनिवार्य है। साथ ही कंप्यूटर का बेसिक ज्ञान और साइकिल चलाने की योग्यता भी मांगी गई है।

आयु सीमा 18 से 40 वर्ष रखी गई है, जिसमें एससी-एसटी को 5 साल, ओबीसी को 3 साल और दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 साल की छूट दी गई है।

NSIT
Nsmch

फीस स्ट्रक्चर भी उम्मीदवारों के हित में है। सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है, जबकि एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन पूरी तरह नि:शुल्क रखा गया है।

सिलेक्शन प्रोसेस पूरी तरह मेरिट बेस्ड है, यानी 10वीं के अंकों के आधार पर चयन होगा, इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा। किसी तरह की लिखित परीक्षा या इंटरव्यू का झंझट नहीं है यही इस भर्ती की सबसे बड़ी ताकत है।

सैलरी पैकेज भी आकर्षक है। असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर  को 10,000 से 24,470 रुपये प्रतिमाह और ब्रांच पोस्टमास्टर  को 12,000 से 29,380 रुपये प्रतिमाह तक वेतन मिलेगा।

यह भर्ती सिर्फ नौकरी नहीं, बल्कि एक सुरक्षित भविष्य, स्थिर आय और सरकारी सिस्टम में लंबी पारी खेलने का भरोसा देती है। जो युवा मौके का इंतज़ार कर रहे थे, उनके लिए यह ऐलान किसी सुनहरे टिकट से कम नहीं है।