LATEST NEWS

  • लोकसभा चुनाव से पहले शिक्षकों को सातवां वेतनमान दिलाने का पीके ने लिया संकल्प, जन सुराज के शिक्षक संवाद में किया बड़ा ऐलान
  • लोकसभा चुनाव से पहले शिक्षकों को सातवां वेतनमान दिलाने का पीके ने लिया संकल्प, जन सुराज के शिक्षक

  • Murder in Madhepura
  • राजद विधायक के ममेरे भाई की गोली मारकर हत्या, मधेपुरा में दिनदहाड़े हुआ मर्डर

  • Bhagwant Mann to Visit France
  • केंद्र सरकार को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने भगवंत मान को फ्रांस जाने की दी इजाजत

  • Anant Singh Attacks Vijay Sinha
  • मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह का मंत्री विजय सिन्हा पर तीखा हमला, बोले- ‘चोर हैं, जनता परेशान

  • Buxar SI Arrested
  • Bihar Police: 50 हजार की रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगेहाथ दबोचा, खाकी में मचा हड़कंप

Encounter in Bihar: बिहार में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, प्रॉपर्टी डीलर को गोली मारकर भाग रहे दो अपराधियों को पुलिस ने ठोका

Encounter in Bihar: बिहार के भोजपुर में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुआ है। प्रॉपर्टी डीलर को गोली मारकर भाग रहे अपराधियों को पुलिस ने ठोक दिया है।

Encounter
Encounter in Bihar - फोटो : reporter

Encounter in Bihar: भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कौरा गांव के समीप रविवार की देर शाम प्रॉपर्टी डीलर को गोली मारकर भाग रहे अपराधियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। इस एनकाउंटर में दो अपराधियों को गोली लगी है। वहीं इस घटना में प्रॉपर्टी डीलर भी गोली से जख्मी हो गया है। इसके बाद सभी जख्मियों को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया,जहां सभी का इलाज कराया जा रहा है।

पुलिस अपराधियों में मुठभेड़

जख्मियों में जगदीशपुर थाना कौरा गांव निवासी स्व अनुराग सिंह के 36 वर्षीय पुत्र पप्पू सिंह है। पप्पू सिंह पेशे से प्रॉपर्टी डीलर है। जख्मी प्रॉपर्टी डीलर पप्पू सिंह ने बताया कि वो अपने एक साथी के साथ बक्सर जिले के बगेन अपने गांव से तिलक समारोह में जा रहे थे। इसी बीच कौरा गांव के समीप पीछे से आ रहे अपाची बाइक से ओवर टेक कर कार के पास आ गया। इसी बीच दोनों अपराधियों ने ताबड़तोड़ छह राउंड फायरिंग करते हुए गोली मार दी। 

Diarch GO

दो को लगी गोली

इसके बाद जख्मी हालत में प्रॉपर्टी डीलर ने जगदीशपुर थाना को सूचना दी और जख्मी हालत में इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। वहीं जख्मी प्रॉपर्टी डीलर ने बताया कि मेरे कार के डिक्की में रखे करीब साढ़े तीन लाख रुपए लेकर भाग निकले है। इधर पुलिस अधीक्षक राज ने बताया कि कार सवार प्रॉपर्टी डीलर को बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर भाग रहे थे। तभी गश्ती पुलिस को सूचना मिली कि दो अपराधी गोली मारकर भाग रहे थे। तभी पुलिस मौके पर पहुंची तो अपराधियों ने पुलिस को देखते ही ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस के जवाबी कार्रवाई में दोनों अपराधियों के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने अपराधियों के पास से दो पिस्टल और छह कारतूस भी बरामद किया गया है।

भोजपुर से आशीष कुमार की रिपोर्ट