LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

Sarkari Naukari: बैंकिंग जॉब का मौका हाथ से न जाने दें, 13,217 पद खाली, जल्दी करें आवेदन

Sarkari Naukari: बैंकिंग सेक्टर में नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है। इंस्टिट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन ने रीजनल रूरल बैंक भर्ती 2025 की आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Sarkari Naukari
बैंकिंग जॉब का मौका हाथ से न जाने दें- फोटो : social Media

Sarkari Naukari: बैंकिंग सेक्टर में नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है। इंस्टिट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) ने रीजनल रूरल बैंक (RRB) भर्ती 2025 की आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती के तहत कुल 13,217 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी, जिनमें ऑफिसर (स्केल I, II, III) और ऑफिस असिस्टेंट (मल्टीपर्पज) जैसे महत्वपूर्ण पद शामिल हैं।

इच्छुक उम्मीदवारों को याद रखना होगा कि आवेदन की आखिरी तारीख 21 सितंबर 2025 है। आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट ibps.in  पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा।

भर्ती प्रक्रिया

यह भर्ती कई चरणों में पूरी होगी। ऑफिस असिस्टेंट और ऑफिसर स्केल I के लिए प्रीलिम्स और मेन्स परीक्षा आयोजित की जाएगी। वहीं ऑफिसर स्केल II और III के उम्मीदवारों के लिए केवल मेन्स परीक्षा और इंटरव्यू होंगे। ऑफिसर स्केल I के उम्मीदवारों को मेन्स परीक्षा के बाद इंटरव्यू प्रक्रिया से भी गुजरना होगा।

इस बार प्री एग्जामिनेशन ट्रेनिंग (PET) नवंबर 2025 में आयोजित होगी और इसके कॉल लेटर नवंबर या दिसंबर में डाउनलोड के लिए उपलब्ध होंगे। प्रीलिम्स परीक्षा नवंबर-दिसंबर 2025 में आयोजित होने की संभावना है। परिणाम दिसंबर 2025 या जनवरी 2026 तक जारी हो सकते हैं। मेन्स परीक्षा संबंधित पद के अनुसार दिसंबर 2025 या फरवरी 2026 में होगी। मेन्स के कॉल लेटर दिसंबर अंत या जनवरी में जारी किए जाएंगे।

NSIT
Nsmch

IBPS RRB 2025: आवेदन कैसे करें?

आधिकारिक वेबसाइट ibps.in  पर जाएं।

होमपेज पर “IBPS RRB Recruitment 2025” लिंक पर क्लिक करें।

रजिस्ट्रेशन करके लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म भरें।

आवश्यक डॉक्यूमेंट अपलोड करें और फीस जमा करें।

फॉर्म सबमिट करने के बाद कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें।

भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

इस भर्ती में सफलता पाने वाले उम्मीदवारों के लिए बैंकिंग सेक्टर में स्थायी और आकर्षक कैरियर के रास्ते खुलेंगे।