LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

Assam Rifles Recruitment 2025: 10वीं-12वीं पास के लिए सरकारी नौकरी का सीधा मौका, जानें डिटेल

असम राइफल्स में 215 पदों पर भर्ती के लिए 22 मार्च तक करें आवेदन। 10वीं-12वीं पास उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन। अधिक जानकारी www.assamrifles.gov.in पर देखी जा सकती है।

Assam Rifles Recruitment 2025

असम राइफल्स ने टेक्निकल और ट्रेड्समैन पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती के तहत कुल 215 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह शानदार मौका है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 22 फरवरी 2025 से शुरू हो चुकी है और 22 मार्च 2025 आवेदन की आखिरी तारीख है। इच्छुक उम्मीदवार असम राइफल्स की आधिकारिक वेबसाइट www.assamrifles.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती में सफाई कर्मचारी, रेडियो मैकेनिक, लाइनमैन, इंजीनियर इक्विपमेंट मैकेनिक, व्हीकल मैकेनिक, फार्मासिस्ट, एक्स-रे असिस्टेंट और वेटरनरी फील्ड असिस्टेंट समेत कई पद शामिल हैं। सफाई कर्मचारी, रेडियो मैकेनिक, लाइनमैन, इंजीनियर उपकरण मैकेनिक, वाहन मैकेनिक आदि पदों के लिए 10वीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। वहीं ड्राफ्ट्समैन, ऑपरेशन थियेटर टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट, एक्स-रे असिस्टेंट और वेटनरी फील्ड असिस्टेंट के पदों के लिए 12वीं पास अभ्यर्थी आवेदन के पात्र होंगे। इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल पदों के लिए इंजीनियरिंग की डिग्री जरूरी होगी। 

इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 23-30 वर्ष निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों का चयन ट्रेड टेस्ट, लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल जांच के आधार पर किया जाएगा। सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क ₹100/- रखा गया है, जबकि एससी, एसटी और महिला अभ्यर्थियों के लिए आवेदन निशुल्क है। भर्ती रैली अप्रैल 2025 में आयोजित की जाएगी।

आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के लिए उम्मीदवारों को असम राइफल्स की आधिकारिक वेबसाइट www.assamrifles.gov.in पर जाना होगा, वहां "भर्ती 2025" सेक्शन में जाकर आवेदन पत्र भरना होगा, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे और आवेदन शुल्क जमा करना होगा। आवेदन सफलतापूर्वक सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट लेकर सुरक्षित रखना जरूरी है। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह बेहतरीन मौका है। इसलिए योग्य उम्मीदवार जल्द से जल्द आवेदन करें और परीक्षा की तैयारी शुरू कर दें। भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं

NSIT
Nsmch