LATEST NEWS

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की संपत्ति जलकर हुई खाक, वीडियो वायरल
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की

  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी

  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद आसुरी शक्तियों के खिलाफ बताया आंदोलन
  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद

  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी कट्टा और कारतूस बरामद, दो युवक हिरासत में
  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

CSIR UGC NET December 2025: जल्द जारी होगी एग्जाम सिटी स्लिप, जानें कैसे करें डाउनलोड

सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2025 परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जल्द जारी होगी। अभ्यर्थी इसे आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा 28 फरवरी, 1 और 2 मार्च 2025 को आयोजित होगी। एडमिट कार्ड भी जल्द जारी किए जाएंगे।

CSIR UGC NET December 2025: जल्द जारी होगी एग्जाम सिटी स्लिप

सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2025 परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए अहम अपडेट है। परीक्षा के आयोजन से पहले नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह स्लिप परीक्षा तिथि से करीब 10 दिन पहले उपलब्ध कराई जाती है, ऐसे में संभावना है कि इसे आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जल्द ही अपलोड किया जाएगा।

कैसे करें एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड?

परीक्षार्थी नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपनी परीक्षा सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर 'Download CSIR UGC NET Exam City Intimation Slip' लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब एक नया पेज खुलेगा, जहां आवेदन संख्या और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।
  4. सबमिट करने पर एग्जाम सिटी स्लिप स्क्रीन पर दिख जाएगी।
  5. इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

एडमिट कार्ड और परीक्षा तिथियां

एग्जाम सिटी स्लिप जारी होने के कुछ दिनों बाद NTA परीक्षा के एडमिट कार्ड भी जारी करेगा। हॉल टिकट परीक्षा से करीब 3-4 दिन पहले वेबसाइट पर अपलोड किए जा सकते हैं। उम्मीदवारों को इसे डाउनलोड कर परीक्षा केंद्र पर साथ लेकर जाना अनिवार्य होगा। बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा शेड्यूल

इस परीक्षा का आयोजन 28 फरवरी, 1 मार्च और 2 मार्च 2025 को होगा। 28 फरवरी को परीक्षा दो पालियों में संपन्न होगी— पहली शिफ्ट सुबह 9 से 12 बजे और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 से 6 बजे तक होगी। परीक्षा के सफल आयोजन के बाद प्रोविजनल आंसर-की जारी की जाएगी, जिसके बाद अभ्यर्थियों को आपत्ति दर्ज कराने का अवसर मिलेगा।

NSIT
Nsmch