LATEST NEWS

  • विजयदशमी : पटना के गांधी मैदान में सीएम सम्राट ने 90 फीट के रावण का  किया वध, बिहार व नागालैंड के राज्यपाल समेत कई मंत्री रहे मौजूद
  • विजयदशमी : पटना के गांधी मैदान में सीएम सम्राट ने 90 फीट के रावण का किया वध,

  • नवादा में 50 फीट के रावण और 45 फीट के मेघनाद का हुआ दहन: हरिश्चंद्र स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, बुराई पर अच्छाई की जीत का दिया संदेश
  • नवादा में 50 फीट के रावण और 45 फीट के मेघनाद का हुआ दहन: हरिश्चंद्र स्टेडियम में उमड़ा

  • Bihar News : बेटी के साथ समाहरणालय पहुंचे सिवान डीएम विजय प्रकाश मीणा, कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने जा रही बच्चियों का बढ़ाया उत्साह
  • Bihar News : बेटी के साथ समाहरणालय पहुंचे सिवान डीएम विजय प्रकाश मीणा, कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने

  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा
  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा

  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ अनुष्ठान
  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में

CGPSC राज्य सेवा परीक्षा 2024: प्रोविजनल आंसर-की जारी, आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि 21 फरवरी

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। अभ्यर्थी इसे आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। यदि किसी उत्तर पर आपत्ति हो, तो वे 21 फरवरी 2025 तक ऑनलाइन चुनौती दर्ज करा सकते हैं।

CGPSC राज्य सेवा परीक्षा 2024: प्रोविजनल आंसर-की जारी, आपत्त

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 की प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.psc.cg.gov.in पर जाकर आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।

आयोग ने परीक्षा से संबंधित किसी भी प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। यदि किसी अभ्यर्थी को आंसर-की में किसी प्रश्न के उत्तर को लेकर संदेह है, तो वे निर्धारित प्रारूप में अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को पोर्टल पर लॉगिन करके आवश्यक जानकारी भरनी होगी।

आंसर-की पर आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया

सीजीपीएससी के आधिकारिक नोटिस के अनुसार, विज्ञापन संख्या 03/2024 के तहत आयोजित राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 के सामान्य अध्ययन (प्रथम प्रश्न पत्र) और योग्यता परीक्षा (द्वितीय प्रश्न पत्र) की मॉडल उत्तर कुंजी वेबसाइट पर उपलब्ध है। अभ्यर्थी 21 फरवरी, 2025 तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद कोई भी अनुरोध स्वीकार नहीं किया जाएगा।

अंतिम उत्तर कुंजी और परिणाम की घोषणा

आयोग उम्मीदवारों द्वारा दर्ज आपत्तियों की समीक्षा के बाद विशेषज्ञ पैनल की सहायता से उनका विश्लेषण करेगा। आवश्यक संशोधन के बाद अंतिम उत्तर कुंजी जारी की जाएगी और इसके आधार पर परीक्षा के परिणाम घोषित किए जाएंगे। रिजल्ट और फाइनल आंसर-की आयोग की वेबसाइट पर ही उपलब्ध कराई जाएगी।

NSIT
Nsmch

अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे समय पर अपनी आपत्तियां दर्ज कराएं और अपडेट के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से विजिट करें।