LATEST NEWS

  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं बनाने की बातें की जा रही हैं
  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं

  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने

  • Patna divisional commissioner paliganj sub division inspection
  • Patna Divisional Commissioner Inspection:मनरेगा भुगतान अटका देख कमिश्नर ने मौके पर ही अधिकारियों की लगाई क्लास

  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट
  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

CBSE Board Exam 2025: सीबीएसई एग्जाम 15 फरवरी से,इन गाइडलाइन का पालन पालन करना जरुरी, ये गलती करने पर नहीं मिलेगी माफी

सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होने जा रही हैं। बोर्ड ने सभी परीक्षार्थियों को समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने के निर्देश दिए हैं। किसी भी विद्यार्थी को सुबह 10 बजे के बाद परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने की अनुमति नहीं हो

सीबीएसई एग्जाम 15 फरवरी से
CBSE Board Exam 2025- फोटो : social Media

CBSE Board Exam 2025: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की दसवीं और बारहवीं कक्षाओं की परीक्षाएं 15 फरवरी से प्रारंभ होने वाली हैं। इन परीक्षाओं में लगभग 44 लाख छात्र शामिल होंगे। बोर्ड ने परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। स्कूलों को लिंक भेजकर प्रवेश पत्र डाउनलोड करने और छात्रों को उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया गया है। इसके अतिरिक्त, स्कूलों को ऐसे दिशा-निर्देश दिए गए हैं जिनका छात्रों को परीक्षा के दौरान कठोरता से पालन करना आवश्यक होगा।

बोर्ड परीक्षा का काउंटडाउन आरंभ हो चुका है। दोनों कक्षाओं के परीक्षा 15 फरवरी से प्रारंभ होंगे। कक्षा 12 के बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी से 4 अप्रैल तक आयोजित की जाएंगी। कक्षा 10 के परीक्षा 15 फरवरी से शुरू होकर 18 मार्च तक चलेंगी। कक्षा 10 के छात्र 15 फरवरी को इंग्लिश कम्युनिकेटिव, इंग्लिश लैंग्वेज एंड लिटरेचर की परीक्षा देंगे, जबकि 12वीं के छात्र भी इंग्लिश कम्युनिकेटिव, इंग्लिश लैंग्वेज एंड लिटरेचर की परीक्षा में शामिल होंगे।

Diarch GO

विद्यार्थियों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा की तिथि से कम से कम एक दिन पहले परीक्षा केंद्र का निरीक्षण कर लें। इससे उन्हें परीक्षा वाले दिन समय पर पहुंचने में मदद मिलेगी।सभी विद्यार्थियों को परीक्षा के दिन स्कूल यूनिफॉर्म में आना अनिवार्य है।

विद्यार्थियों को सीबीएसई द्वारा जारी एडमिट कार्ड, स्कूल का पहचान पत्र और अन्य आवश्यक स्टेशनरी आइटम साथ लाने होंगे।एडमिट कार्ड में दिए गए सभी विवरणों जैसे रोल नंबर, जन्मतिथि, परीक्षा का नाम, विद्यार्थी का नाम, माता-पिता का नाम, परीक्षा केंद्र का नाम, एडमिट कार्ड आईडी आदि की विद्यार्थी और माता-पिता दोनों को मिलकर जांच करनी चाहिए।

NSIT
Nsmch

 एडमिट कार्ड में लगे फोटो और अन्य विवरणों की पुष्टि करने के बाद विद्यार्थी और माता-पिता को हस्ताक्षर करना होगा।विद्यार्थी परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच या कोई अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण नहीं ले जा सकते हैं।परीक्षा सुबह 10 बजे से शुरू होगी और 10 बजे के बाद किसी भी विद्यार्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।