LATEST NEWS

  • Bihar News:  गश्ती के दौरान पुलिस गाड़ी बिजली के पोल से टकराई गाड़ी, बाल-बाल बचे अधिकारी और जवान
  • Bihar News: गश्ती के दौरान पुलिस गाड़ी बिजली के पोल से टकराई गाड़ी, बाल-बाल बचे अधिकारी और

  • Maner PACS President Murder Case
  • पटना STF की बड़ी कार्रवाई: पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड का वांछित आरोपी प्रिंस कुमार गिरफ्तार

  • Anant Singh
  • सुप्रीम कोर्ट से झटका लगते ही अनंत सिंह का बड़ा आरोप, नीरज कुमार ने कराई दुलारचंद यादव

  • Bihar Teacher Crime:  गुरु-शिष्या का पवित्र रिश्ता शर्मसार, छात्रा को नेपाल ले जा रहा शिक्षक SSB के हत्थे चढ़ा, तत्काल सस्पेंड
  • Bihar Teacher Crime: गुरु-शिष्या का पवित्र रिश्ता शर्मसार, छात्रा को नेपाल ले जा रहा शिक्षक SSB के

  • Former Rajya Sabha MP RK Sinha
  • आरके सिन्हा का निधन, भाजपा पूर्व राज्यसभा सांसद ने SIS security से हजारों बिहारियों को दिया रोजगार

Railway vacancy: रेलवे में बंपर वैकेंसी, बिना परीक्षा 10वीं पास और ITI वालों को सीधी भर्ती का मौका,इस दिन तक करना होगा आवेदन

Railway Recruitment 2025:रेलवे में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है।

Railway vacancy
रेलवे में बंपर वैकेंसी- फोटो : social Media

Railway Recruitment 2025:रेलवे में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC), साउथ वेस्टर्न रेलवे (SWR) ने अप्रेंटिस पदों पर कुल 904 रिक्तियों के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक उम्मीदवार 14 जुलाई 2025 से 13 अगस्त 2025 (रात 11:50 बजे तक) आधिकारिक वेबसाइट www.rrchubli.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती के जरिए फिटर, वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन, रेफ्रिजेरेशन एंड एयर कंडिशनर मैकेनिक और प्रोग्रामिंग एंड सिस्टम एडमिनिस्ट्रेशन असिस्टेंट (PASAA) जैसे ट्रेड में उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

योग्यता मानदंड:

उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा 50% अंकों के साथ पास होना चाहिए।

संबंधित ट्रेड में NCVT/SCVT से ITI प्रमाणपत्र अनिवार्य है।

इंजीनियरिंग डिग्री या डिप्लोमा होल्डर इस भर्ती के लिए पात्र नहीं हैं।

आयु सीमा:

न्यूनतम आयु: 15 वर्ष

अधिकतम आयु: 24 वर्ष

SC/ST/OBC और दिव्यांग उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।

आवेदन शुल्क:

जनरल/OBC: ₹100

SC/ST/महिला/पीडब्ल्यूबीडी: कोई शुल्क नहीं

इस भर्ती में कोई परीक्षा नहीं होगी। चयन पूरी तरह मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा, जो उम्मीदवार के 10वीं और ITI में प्राप्त अंकों को जोड़कर तैयार की जाएगी।

उम्मीदवारों को आवेदन करते समय यह सुनिश्चित करना होगा कि उनका नाम, जन्मतिथि और पिता का नाम उनके मैट्रिकुलेशन सर्टिफिकेट से मेल खाता हो। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के दौरान किसी भी गड़बड़ी की स्थिति में आवेदन निरस्त किया जा सकता है।

NSIT
Nsmch