LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

Bihar Job: बिहार में बंपर बहाली, 8298 लिपिकों की नौकरी , शिक्षकों के 1.60 लाख पदों पर भी जल्द होगी नियुक्ति, BPSC को भेजा गया प्रस्ताव

Bihar Job: पंचायती राज विभाग द्वारा 8298 रिक्त पदों पर निम्नवर्गीय लिपिकों की बहाली के लिए अधियाचना बीपीएससी को भेज दी गई है।

Bihar Job
बिहार में बंपर बहाली- फोटो : social Media

Bihar Job: बिहार सरकार ने प्रशासनिक सशक्तिकरण और युवाओं को रोजगार देने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया है। पंचायती राज विभाग द्वारा 8298 रिक्त पदों पर निम्नवर्गीय लिपिकों की बहाली के लिए अधियाचना बीपीएससी को भेज दी गई है। यह अधियाचना सामान्य प्रशासन विभाग से रोस्टर क्लीयरेंस के बाद भेजी गई है। अब बीपीएससी द्वारा जल्द ही प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित की जाएगी।

ग्राम पंचायतों में बढ़ेगा कार्यक्षमता का ग्राफ

लिपिकों की बहाली से ग्राम पंचायत स्तर पर प्रशासनिक कार्यों की गति में तेज़ी आएगी। इससे केंद्रीय वित्त आयोग, राज्य वित्त आयोग, मुख्यमंत्री ग्रामीण गली-नाली पक्कीकरण योजना, जल-जीवन-हरियाली, ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना, पंचायत सरकार भवन, सामुदायिक भवन जैसी योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और प्रभावशीलता बढ़ेगी। जनता को लाभ लेने में आसानी होगी और अभिलेख प्रबंधन बेहतर होगा।

Diarch GO

मंत्रिपरिषद की मंजूरी से रास्ता हुआ साफ

गौरतलब है कि 10 जून को आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में ग्राम पंचायत और पंचायत राज अभियंत्रण संगठन के कार्यालयों के लिए 8093 लिपिकीय पदों के सृजन को मंजूरी दी गई थी, जो अब बहाली की प्रक्रिया में शामिल हो चुके हैं।

नीतीश सरकार का नौकरी फोकस

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 12 लाख नौकरी देने के वादे की दिशा में यह एक और ठोस कदम है। अब तक करीब 10 लाख नौकरियां दी जा चुकी हैं, शेष पदों के लिए तेजी से सृजन और बहाली प्रक्रिया जारी है।

NSIT
Nsmch

शिक्षकों की बहाली भी तेज रफ्तार में

मुख्यमंत्री ने शिक्षा विभाग को निर्देश दिया है कि वे बीपीएससी को एक सप्ताह के भीतर अधियाचना भेजें और टीआरई-4 परीक्षा जल्द आयोजित कराएं। इस भर्ती में महिलाओं के लिए 35% आरक्षण का सख्ती से पालन होगा। इस परीक्षा के माध्यम से 1.60 लाख शिक्षकों की बहाली होगी।