LATEST NEWS

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया

  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting
  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting: स्थानीय युवाओं को रोजगार, सफाई और CSR विकास कार्यों पर बनी सहमति

  • ऑपरेशन मुस्कान के तहत पटना पुलिस को बड़ी सफलता, 21 लाख मूल्य के 70 गुम मोबाइल बरामद
  • ऑपरेशन मुस्कान के तहत पटना पुलिस को बड़ी सफलता, 21 लाख मूल्य के 70 गुम मोबाइल बरामद

  • पुलिस ने अवैध हथियार के साथ बदमाश को किया गिरफ्तार, देसी कट्टा और 32 खोखा बरामद
  • पुलिस ने अवैध हथियार के साथ बदमाश को किया गिरफ्तार, देसी कट्टा और 32 खोखा बरामद

BSCC Scheme 2026: 12वीं की रिजल्ट के बाद कॉलेज फीस से लेकर हॉस्टल तक का टेंशन खत्म, बिहार सरकार की BSCC योजना से खुले सफलता के रास्ते, अब पढ़ाई का सपना ऐसे होगा आसान

कॉलेज की फीस, हॉस्टल का किराया, किताबें और डिजिटल लर्निंग के खर्च ये सब मिलकर कई घरों के बजट को हिला देते हैं। मगर अब इस परेशानी का हल बिहार सरकार ने एक मजबूत स्कीम के...

BSCC Scheme 2026
पढ़ाई का सपना होगा आसान- फोटो : X

BSCC Scheme 2026: बिहार बोर्ड 12वीं के नतीजों के साथ हीं  एक फिक्र दिलों में दस्तक दे रही है आगे की शिक्षा  का खर्च कैसे उठेगा? कॉलेज की फीस, हॉस्टल का किराया, किताबें और डिजिटल लर्निंग के खर्च ये सब मिलकर कई घरों के बजट को हिला देते हैं। मगर अब इस परेशानी का हल बिहार सरकार ने एक मजबूत स्कीम के ज़रिए पेश कर दिया है बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना (BSCC)।

इस स्कीम को हाल ही में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने और ज्यादा स्टूडेंट-फ्रेंडली बनाने का ऐलान किया है। अब इस योजना के तहत मिलने वाला एजुकेशन लोन पूरी तरह बिना ब्याज (इंटरेस्ट-फ्री) कर दिया गया है। यानी अब तलबा को अपने ख्वाबों की तामीर के लिए किसी सूद का बोझ नहीं उठाना पड़ेगा ये एक बड़ा राहत भरा कदम है।

Diarch GO

पहले जहां छात्रों को एडवांस में कुछ रकम जमा करनी पड़ती थी, अब वो शर्त भी खत्म कर दी गई है। इसके अलावा, लोन चुकाने की मियाद को भी बढ़ाकर ज्यादा फ्लेक्सिबल बना दिया गया है। अब छात्र 60 महीनों की जगह 84 महीनों (7 साल) तक आसान किश्तों में रकम लौटा सकते हैं। इतना ही नहीं, ग्रेस पीरियड यानी पढ़ाई पूरी होने के बाद राहत का वक्त भी बढ़ाकर 84 किस्तों तक कर दिया गया है। कुछ खास हालात में ये अवधि 10 साल तक भी बढ़ सकती है।

इस योजना का मकसद सिर्फ फाइनेंशियल मदद देना नहीं, बल्कि हर तबके के बच्चों को कैरियर ग्रोथ का बराबर मौका देना है। इसके तहत ग्रेजुएशन, पोस्टग्रेजुएशन और प्रोफेशनल कोर्सेज के लिए ट्यूशन फीस, हॉस्टल, किताबें, यहां तक कि लैपटॉप तक का खर्च कवर किया जाता है।

NSIT
Nsmch

करीब चार लाख से ज्यादा छात्रों को इस फैसले से सीधा फायदा मिलने वाला है। अब गरीबी या पैसों की कमी किसी के ख्वाबों के रास्ते में दीवार नहीं बनेगी, बल्कि ये स्कीम उनके लिए एक मजबूत पुल साबित होगी। अगर जज़्बा है, तो अब रास्ता भी है और सहारा भी। यही है नए बिहार की नई तालीमी तस्वीर।