LATEST NEWS

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया

  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting
  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting: स्थानीय युवाओं को रोजगार, सफाई और CSR विकास कार्यों पर बनी सहमति

  • ऑपरेशन मुस्कान के तहत पटना पुलिस को बड़ी सफलता, 21 लाख मूल्य के 70 गुम मोबाइल बरामद
  • ऑपरेशन मुस्कान के तहत पटना पुलिस को बड़ी सफलता, 21 लाख मूल्य के 70 गुम मोबाइल बरामद

  • पुलिस ने अवैध हथियार के साथ बदमाश को किया गिरफ्तार, देसी कट्टा और 32 खोखा बरामद
  • पुलिस ने अवैध हथियार के साथ बदमाश को किया गिरफ्तार, देसी कट्टा और 32 खोखा बरामद

BPSSC SI Result 2026: 1.33 लाख अभ्यर्थियों में 1560 पास, 78 पदों के लिए 20 गुना कैंडिडेट मेन परीक्षा में, किस वर्ग के लिए कितनी वैकेंसी? पढ़िए

SSC SI Result 2026: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग ने मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग में अवर निरीक्षक मद्य निषेध के 78 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित प्रारंभिक लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है।...

SSC SI Result 2026

SSC SI Result 2026:  बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग ने मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग में अवर निरीक्षक मद्य निषेध के 78 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित प्रारंभिक लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल 1,33,718 अभ्यर्थियों में से 1,560 अभ्यर्थियों को मुख्य लिखित परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया है।आयोग ने रिक्तियों की संख्या के मुकाबले करीब 20 गुना अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया है। प्रारंभिक परीक्षा में न्यूनतम 30 फीसदी अंक हासिल करने वाले अभ्यर्थियों में से श्रेणीवार रिक्तियों के आधार पर चयन किया गया है।

BPSSC ने 78 पदों पर सीधी भर्ती के लिए 22 जनवरी 2026 को विज्ञापन जारी किया था। इसके बाद 12 जुलाई 2026 को एक पाली में प्रारंभिक लिखित परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा में कुल 1,33,718 अभ्यर्थी शामिल हुए।

Diarch GO

परीक्षा के दौरान नियमों का पालन नहीं करने वाले 3,496 अभ्यर्थियों को अयोग्य घोषित किया गया। इनमें 3 अभ्यर्थी कदाचार, 1,732 अभ्यर्थी उत्तर पत्रक पर गलत रोल नंबर, 1,731 अभ्यर्थी गलत प्रश्न पुस्तिका संख्या, 5 अभ्यर्थी हस्ताक्षर नहीं करने और 25 अभ्यर्थी हिंदी/अंग्रेजी अनुच्छेद नहीं लिखने के कारण अयोग्य हुए।इसके बाद 1,30,222 अभ्यर्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया।

कुल 78 पदों में अनारक्षित वर्ग के 41, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 8, अनुसूचित जाति के 1, अनुसूचित जनजाति के 1, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के 12, पिछड़ा वर्ग के 9 और पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के लिए 2 पद शामिल हैं।आयोग के अनुसार महिलाओं के लिए कुल 26 पद आरक्षित हैं। स्वतंत्रता सेनानी कोटा के तहत भी 2 फीसदी आरक्षण का प्रावधान है।

NSIT
Nsmch

आयोग ने प्रारंभिक परीक्षा में न्यूनतम 30 फीसदी अंक हासिल करने वाले अभ्यर्थियों में से रिक्तियों के 20 गुना उम्मीदवारों का चयन मुख्य लिखित परीक्षा के लिए किया है। सभी श्रेणियों की रिक्तियों को ध्यान में रखते हुए कुल 1,560 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं। अब सफल अभ्यर्थियों की नजर मुख्य लिखित परीक्षा पर है। मुख्य परीक्षा की तारीख, एडमिट कार्ड और अन्य जरूरी निर्देश आयोग की ओर से अलग से जारी किए जाएंगे। अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे BPSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिस और अपडेट लगातार चेक करते रहें।