LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

BPSC 70th PT Result: बीपीएससी 70 वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी,इतने छात्र सफल घोषित..देखिए परिणाम

BPSC 70th PT Result - BPSC ने 70वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। सफल अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। बता दें 912 परीक्षा केंद्रों पर 3,28,990 लाख अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था।

BPSC 70th PT Result: बीपीएससी 70 वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्

PATNA - बिहार लोक सेवा आयोग ने 70वीं बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी कर  दिया है। आयोग ने पहले ही बताया था कि इस माह के अंत तक परिणाम जारी किया जा सकता है। परीक्षा में लगभग 3,28,990 लाख अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। वहीं परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर अभ्यर्थी अभी भी धरने पर बैठे हुए है।

21,581 अभ्यर्थी हुए सफल

रिजल्ट जारी करते हुए बिहार लोक सेवा आयोग ने बताया कि राज्य के 911 केन्द्रों पर एवं दिनांक 04.01.2025 को पटना में 22 केन्द्रों पर आयोजित एकीकृत 70वीं संयुक्त (प्रा.) प्रतियोगिता परीक्षा का परिणाम पूर्व की भांति 45 दिनों के अधीन घोषित करते हुए आयोग को खुशी हो रही है। इस परीक्षा में कुल 3,28,990 लाख  अभ्यर्थियों ने भाग लिया था, जिनमें से कुल 21,581 अभ्यर्थी सफल हुए हैं।

परीक्षा रद्द करने की मांग

बता दें कि प्रारंभिक परीक्षा रद्द करने की मांग के लेकर अभ्यर्थियों की याचिका पर हाईकोर्ट में फैसला आना बाकी है। कोर्ट ने सरकार से इस मामले में जवाब देने के लिए कहा है। जिस पर आगामी 31 दिसंबर को फैसला आ सकता है।