LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

BIHAR NEWS : पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद जमुई के मिथिलेश मांझी का आईपीएस बनने का उतरा भूत, अब आला लगाकर बनना चाहता है डॉक्टर

BIHAR NEWS : पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद जमुई के मिथिलेश

JAMUI : यूपीएससी की परीक्षा पास किए बिना ही सिर्फ 18 साल की उम्र में आईपीएस की वर्दी पहनकर बाजार में घूम रहे जमुई के मिथिलेश मांझी अब राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का केंद्र बन गया है। वहीं दो लाख देकर वर्दी पहननेवाले मिथिलेश के सिर से अब पुलिस की वर्दी पहनने का भूत उतर गया है। अब मिथिलेश पुलिस की खाकी वर्दी की जगह डॉक्टर का सफेद कोट पहनना चाहता है। 

बता दें कि जबसे मिथिलेश को आईपीएस की वर्दी पहने हुए पकड़ा गया, देश भर के सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है, इतनी चर्चा असली आईपीएस की भी नहीं होती, जितनी मिथिलेश को मिली है।  अब मिथिलेश का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें उसने अपने प्लान बी के बारे में बताया है। मिथिलेश का अगला प्लान धरती का भगवान बनने का है।

इस वीडियो में  मिथलेश मांझी से पूछा गया कि 'आप 10वीं पास हैं, आईपीएस तो नहीं बन पाए, बने लेकिन फर्जी आईपीएस बने, अब आगे का क्या प्लान है?' इसपर मिथलेश मांझी कहता है कि 'अब पुलिस नहीं बनेंगे, अब बनेंगे तो डॉक्टर ही बनेंगे। यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. लोग तरह तरह के कमेंट भी कर रहे हैं कि आईपीएस बनने में 2 लाख रुपया लग गए तो इसके आगे का प्लान में कितना खर्च होगा।