LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

Bihar Cricket : बिहार के 13 साल के वैभव ने तोड़ दिया क्रिकेट का वर्ल्ड रिकॉर्ड, सबसे कम उम्र में शतक बनाकर बाबर आजम और बांग्लादेश के कप्तान को छोड़ा पीछे

13 year old Vaibhav became the youngest to score a century

DESK : सिर्फ 13 साल की उम्र में बिहार की तरफ से रणजी क्रिकेट खेल चुके समस्तीपुर ने फिर एक नया कीर्तिमान बना दिया है। पेशेवर क्रिकेट में वह सबसे कम में शतक बनानेवाले खिलाड़ी बन गए है। इस मामले में वैभव ने पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम और बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हसन शांतो का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 

वैभव ने यह कारनामा चेन्नई के चेपक स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया की अंडर 19 टीम के खिलाफ इंडिया अंडर 19 की टीम की तरफ से खेलते हुए किया। टीम में बतौर ओपनर खेल रहे वैभव ने अपनी इस शानदार पारी में 104 रन बनाए, जिसके लिए उन्होंने सिर्फ 62 गेंदों का सामना किया। इस दौरान 14 चौके और चार छक्के लगाए। जिसके बाद वह रन आउट हुए। 

सबसे कम उम्र में शतक बनाया

शतक बनाने के साथ वैभव के नाम पेशेवर क्रिकेट में सबसे कम उम्र में शतक लगाने का विश्व रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। वैभव से पहले यह रिकॉर्ड बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हसन शांतो के नाम था। शांतो ने 14 साल 241 दिन की उम्र में सिलहट में श्रीलंका अंडर-19 के खिलाफ यूथ वनडे क्रिकेट में सेंचुरी जड़ी थी। वहीं, पाकिस्तान के बाबर आजम ने 15 साल 48 दिन में दांबुला में शतक जड़ा था।

बिहार के लिए खेलते हैं वैभव

बिहार से भारत की किसी टीम का हिस्सा बननेवाले समस्तीपुर जिले के रहनेवाले वैभव पहले खिलाड़ी हैं। हालांकि इससे पहले इशान किशन, मुकेश कुमार और आकाश दीप भारत के लिए खेल चुके हैं। लेकिन यह बिहार की टीम का हिस्सा नहीं रहे हैं। जबकि वैभव को पिछले साल ही रणजी टीम में बिहार की तरफ से खेलने का मौका मिला था।

NSIT
Nsmch

तोड़ चुके हैं सचिन तेंदुल्कर का रिकॉर्ड

समस्तीपुर के ताजपुर निवासी वैभव सूर्यवंशी 13 साल 5 महीने की उम्र में बिहार रणजी ट्रॉफी में डेब्यू करने वाले खिलाड़ी हैं। सबसे कम उम्र में रणजी में डेब्यू करने वाले वे दूसरे खिलाड़ी बने हैं।

इसके पहले अलीमुद्दीन ने 12 साल 2 महीने में डेब्यू किया था। जबकि, सचिन तेंदुलकर ने 15 साल और 232 दिन की उम्र में डेब्यू किया था और भारत के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने 15 साल और 57 दिन में क्रिकेट में एंट्री ली थी।