LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

बिहार पुलिस में सब इंस्पेक्टर की 1799 भर्तियां, महिलाओं के लिए 35 फीसदी पद आरक्षित, आवेदन 26 अक्टूबर तक ऐसे करें अप्लाई

Bihar Police Job:बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग ने सब इंस्पेक्टर के पदों पर 1799 भर्तियों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। ..

बिहार पुलिस में सब इंस्पेक्टर की 1799 भर्तियां, महिलाओं के ल
Bihar Police Job- फोटो : social Media

Bihar Police Job: बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) ने सब इंस्पेक्टर (SI) के पदों पर 1799 भर्तियों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इनमें 35 फीसदी पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाकर 26 अक्टूबर या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं।

भर्ती प्रक्रिया 26 सितंबर से शुरू हो चुकी है। पदों का वर्गवार विवरण इस प्रकार है: जनरल कैटेगरी -850 पद, ईबीसी - 273, बीसी-222, एससी-210, ईडब्ल्यूएस -180, एसटी-15, बीसी महिला- 42 और ट्रांसजेंडर- 7।

Diarch GO

आवेदन करने वाले उम्मीदवार की उम्र 20 से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उम्र की गणना 1 अगस्त 2025 के अनुसार की जाएगी। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम उम्र सीमा में छूट दी जाएगी। आवेदन शुल्क सभी वर्ग के लिए 100 रुपए निर्धारित है।

आवेदन करने की प्रक्रिया बेहद सरल है:

BPSSC की वेबसाइट पर जाएं।

होम पेज पर पुलिस SI आवेदन लिंक पर क्लिक करें।

आवश्यक विवरण भरकर रजिस्ट्रेशन करें।

आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।

आवेदन शुल्क जमा कर सबमिट करें।

चयन प्रक्रिया में अभ्यर्थियों का मूल्यांकन कई चरणों में किया जाएगा। इसमें प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), मेडिकल टेस्ट और दस्तावेज़ सत्यापन शामिल हैं। उम्मीदवार को सभी चरणों में सफल होना अनिवार्य है।

NSIT
Nsmch

बिहार पुलिस में सब इंस्पेक्टर का बेसिक वेतन 35,400 रुपए प्रति माह है, जो लेवल-6 के तहत आता है। महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता और परिवहन भत्ते (TA) के बाद इन-हैंड सैलरी लगभग 49,000 से 54,000 रुपए प्रति माह तक हो सकती है।

भर्ती और चयन से जुड़ी सभी जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ना चाहिए। यह अवसर बिहार पुलिस में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए सुनहरा है।