LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

Bihar Police Naukari: युवा तैयार हो जाएं, बिहार में सिपाहियों की महाभर्ती, महिलाओं के लिए बड़ा मौका, 1 मार्च से आवेदन, जानिए भर्ती की पूरी प्रक्रिया

Bihar Police Naukari: बिहार पुलिस में सर्विस करना चाहते हैं तो आपके स्वप्न साकार होने का समय आ गया है।...

Bihar Police Mega Recruitment from March 1 Apply Now
बिहार में सिपाहियों की महाभर्ती- फोटो : social Media

Bihar Police Naukari: बिहार पुलिस में सर्विस करना चाहते हैं तो आपका स्वप्न साकार हो सकता है। बिहार सरकार ने बेरोजगार नौजवानों के लिए बड़ा ऐलान करते हुए 993 सिपाही (प्रचालक) पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस बाबत केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) ने आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। ऑनलाइन दरख्वास्त की प्रक्रिया 1 मार्च 2026 से शुरू होकर 31 मार्च 2026 तक जारी रहेगी। इच्छुक अभ्यर्थी चयन पर्षद की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन दाखिल कर सकते हैं।

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का इंटरमीडिएट (विज्ञान) उत्तीर्ण होना लाज़िमी है। साथ ही भौतिकी, रसायन और गणित में न्यूनतम 50 फीसदी अंक अनिवार्य हैं। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों को 45 फीसदी अंकों के साथ उत्तीर्ण होना पर्याप्त होगा। यह शैक्षणिक कसौटी साफ तौर पर विज्ञान पृष्ठभूमि वाले युवाओं को प्राथमिकता देती है।

Diarch GO

पहले पड़ाव में लिखित परीक्षा होगी, जिसका स्तर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के आईएसी के समकक्ष रखा गया है। प्रश्न-पत्र में कुल 100 सवाल होंगे—

25 प्रश्न सामान्य ज्ञान और समसामयिक मुद्दों से

25-25 प्रश्न भौतिकी, रसायन और गणित से

हर सही जवाब पर 1 अंक मिलेगा। लिखित परीक्षा में हासिल अंकों के आधार पर मेधा सूची तैयार होगी और आरक्षण कोटिवार रिक्तियों के मुताबिक उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। प्रत्येक श्रेणी में विज्ञापित रिक्तियों के पांच गुना अभ्यर्थी अगले चरण में जाएंगे।

NSIT
Nsmch

कुल 993 पदों में 408 गैर आरक्षित, 99 आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, 157 अनुसूचित जाति, 10 अनुसूचित जनजाति, 175 अत्यंत पिछड़ा वर्ग, 113 पिछड़ा वर्ग और 31 पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के लिए निर्धारित हैं। इसके अलावा बिहार की मूल निवासी महिलाओं के लिए 338 पदों पर क्षैतिज आरक्षण तथा स्वतंत्रता सेनानी आश्रितों के लिए 20 पद सुरक्षित रखे गए हैं।

यह भर्ती न सिर्फ रोजगार का दरवाज़ा खोलती है, बल्कि प्रदेश की राजनीति में युवाओं के मुद्दे को भी नई धार देती है। अब देखना होगा कि कितने नौजवान इस मौके को अपने भविष्य की इमारत में तब्दील कर पाते हैं।