LATEST NEWS

  • Bihar MLC election
  • Bihar MLC election: पटना में नीरज कुमार की निर्णायक बढ़त, तिरहुत में बंसीधर ब्रजवासी ने JDU को चौंकाया,

  • Bihar MLC Election Results 2026 Winners and Analysis
  • Bihar MLC election: बिहार MLC चुनाव में बड़ा उलटफेर! BJP के दिग्गज नवल किशोर यादव हारे, जन सुराज

  • Saharsa News
  • Saharsa News: सहरसा में पीएम आवास योजना की सूची में गड़बड़ी की शिकायत, आवास सहायक से जवाब तलब

  • Patna Constituency Election
  • Patna Constituency Election: पटना स्नातक चुनाव में राजद और जदयू के बीच कड़ा मुकाबला, 72 वोटों का अंतर

  • Kosi election
  • Kosi election: कोसी स्नातक सीट पर पांचवें राउंड की गिनती पूरी, जानें भाजपा, राजद और जन सुराज के

Bihar government jobs: बिहार सरकार ने खोला नौकरी का पिटारा, वन विभाग में बंपर बहाली, 2856 पदों के लिए खुला रोजगार का दरवाजा

Bihar government jobs: नई सरकार बनते हीं बिहार सरकार ने नौकरी का पिटारा खोल दिया है। बेरोज़गार युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर दस्तक देने वाला है।

Bihar government jobs
बिहार सरकार ने खोला नौकरी का पिटारा- फोटो : social Media

Bihar government jobs: बिहार के वन एवं पर्यावरण महकमे में बेरोज़गार युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर दस्तक देने वाला है। विभाग में वर्षों से खाली पड़े पदों पर अब सीधी बहाली की प्रक्रिया तेज़ हो गई है। गुरुवार को पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रमोद कुमार की अध्यक्षता में हुई अहम समीक्षा बैठक में निर्देश दिया गया कि रिक्त पदों को जल्द से जल्द भरकर विभागीय कामकाज में गति लाई जाए।

बैठक में यह साफ़ कहा गया कि राज्य के फलदार और औषधीय वृक्षों, जैव विविधता से जुड़े पौधों और विभागीय पार्कों की हालत सुधारने के लिए मानव संसाधन को मजबूत करना बेहद ज़रूरी है। मंत्री ने जानकारी दी कि विभाग कुल 2856 पदों पर भर्ती करेगा, जिसमें शामिल हैं —

सहायक वन संरक्षक: 31 पद

वन क्षेत्र पदाधिकारी: 40 पद

वनपाल: 188 पद

वनरक्षी: 1816 पद

आशुलिपिक: 55 पद

अमीन: 32 पद

निम्नवर्गीय लिपिक: 396 पद

कार्यकाल परिचारी: 17 पद

वाहन चालक: 281 पद

राज्य में जामुन, कटहल, पीपल, बरगद, नीम जैसे लाभकारी और पर्यावरणीय दृष्टि से अहम वृक्षों की संख्या बढ़ाने पर विशेष ज़ोर दिया जाएगा। सरकार चाहती है कि आमजन भी इस मुहिम से जुड़ें और हरियाली के अफज़ल मिशन को नई रफ़्तार मिले।

बैठक में विभागीय काम, इको-टूरिज्म परियोजनाओं, और वनरोपण से जुड़े प्रयासों की विस्तृत समीक्षा की गई। इस मौके पर प्रधान मुख्य वन संरक्षक प्रभात कुमार, अरविंदर सिंह, सुरेन्द्र सिंह और एस. चंद्रशेखर भी मौजूद रहे।कुल मिलाकर, यह फैसला उन तमाम युवाओं के लिए उम्मीद की नई किरण है जो सरकारी नौकरी की राह तक रहे हैं।

NSIT
Nsmch