LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

Bihar Board Matric-Inter Exam: मैट्रिक-इंटर परीक्षार्थी ध्यान दें, इम्तिहान में देर हुई तो मौका गया हाथ से! वक़्त से पहले पहुँचना ही होगा, जान लें बिहार बोर्ड का सख़्त फरमान

Bihar Board Matric-Inter Exam: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने वार्षिक माध्यमिक मैट्रिक और इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 को लेकर इम्तिहान को पूरी तरह चुस्त-दुरुस्त करने के इरादे से ज़रूरी हिदायतें जारी कर दी हैं।...

Bihar Board Warning Late Entry Barred for Matric Inter Exams
मैट्रिक-इंटर परीक्षार्थी ध्यान दें- फोटो : X

Bihar Board Matric-Inter Exam: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति  ने वार्षिक माध्यमिक (मैट्रिक) और इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 को लेकर इम्तिहान को पूरी तरह चुस्त-दुरुस्त करने के इरादे से ज़रूरी हिदायतें जारी कर दी हैं। बोर्ड का साफ़ कहना है कि इम्तिहान में शामिल होने वाले तमाम परीक्षार्थियों को वक़्त की पाबंदी हर हाल में करनी होगी, वरना अफ़सोस के सिवा कुछ हाथ नहीं लगेगा।

समिति के मुताबिक, परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले ही परीक्षा केंद्र में दाख़िल हो जाना अनिवार्य होगा। इम्तिहान शुरू होने से आधा घंटा पहले केंद्र का मुख्य दरवाज़ा बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद किसी भी सूरत में, चाहे कितनी भी मिन्नत क्यों न हो, देर से आने वालों को एंट्री नहीं मिलेगी।

जारी शेड्यूल के अनुसार, मैट्रिक की परीक्षा 17 फरवरी से 25 फरवरी तक आयोजित होगी, जबकि इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षा 1 फरवरी से 13 फरवरी तक चलेगी। बोर्ड ने साफ़ लफ़्ज़ों में कहा है कि वक़्त पर न पहुँचने की पूरी ज़िम्मेदारी खुद परीक्षार्थी की होगी।

पहली पाली में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए परीक्षा सुबह 9:30 बजे शुरू होगी। ऐसे में उन्हें सुबह 8:30 बजे से परीक्षा केंद्र में प्रवेश मिलेगा, जबकि सुबह 9 बजे मुख्य गेट बंद कर दिया जाएगा। वहीं दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शुरू होगी। इसके लिए दोपहर 1 बजे से प्रवेश मिलेगा और 1:30 बजे गेट बंद कर दिया जाएगा।

NSIT
Nsmch

बोर्ड का मक़सद साफ़ है इम्तिहान का माहौल अमन, इंतज़ाम और इंतेज़ामी सख़्ती के साथ बनाए रखना। इसी सिलसिले में समिति ने परीक्षार्थियों के साथ-साथ उनके अभिभावकों, केंद्राधीक्षकों, स्कूल प्रधानों और परीक्षा ड्यूटी में तैनात तमाम अफ़सरों व कर्मचारियों से अपील की है कि जारी निर्देशों पर सख़्ती से अमल किया जाए।

आँकड़ों की बात करें तो इस साल मैट्रिक परीक्षा में 15 लाख 12 हजार 963 परीक्षार्थी शामिल होंगे, जिनके लिए 1,699 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। वहीं इंटर परीक्षा में 13 लाख 17 हजार 846 परीक्षार्थी हिस्सा लेंगे और इसके लिए 1,762 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं।बोर्ड का पैग़ाम बिल्कुल साफ़ है वक़्त से पहले पहुँचना ही कामयाबी की कुंजी है, लापरवाही की कोई गुंजाइश नहीं।