LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

AIBE 19 Result 2024: परीक्षा परिणाम का इंतजार खत्म, ऐसे करें चेक

ऑल इंडिया बार एग्जाम (AIBE) 19 2024 के परिणाम जल्द ही घोषित होने की संभावना है। परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवारों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। परिणाम एआईबीई की आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर ऑनलाइन जारी किया जाएगा।

AIBE 19 Result 2024: परीक्षा परिणाम का इंतजार खत्म, ऐसे करें

ऑल इंडिया बार एग्जाम (AIBE) 19 का परिणाम जल्द ही घोषित होने वाला है। यह परीक्षा 22 दिसंबर 2024 को देशभर में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। अब उम्मीदवारों का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है, क्योंकि बीसीआई (बार काउंसिल ऑफ इंडिया) द्वारा परीक्षा परिणाम की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर की जाएगी।

उम्मीदवार परीक्षा परिणाम ऑनलाइन देख सकेंगे। परिणाम चेक करने के लिए उन्हें अपनी लॉगिन क्रेडेंशियल्स (रोल नंबर और पासवर्ड) दर्ज करनी होंगी। इसके बाद, उम्मीदवार अपना रिजल्ट और स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

बीसीआई की ओर से परिणाम में वर्गवार कटऑफ प्रतिशत तय किया गया है। सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को क्वालीफाई होने के लिए न्यूनतम 45% अंक प्राप्त करने होंगे, जबकि एससी/एसटी और विकलांग उम्मीदवारों के लिए यह 40% अंक होना आवश्यक है।

नतीजों के जारी होने से पहले बीसीआई की ओर से फाइनल उत्तर कुंजी जारी की जा सकती है। यह अंतिम और सर्वमान्य होगी, और इस पर किसी प्रकार की आपत्ति नहीं उठाई जा सकती।

NSIT
Nsmch

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय-समय पर बीसीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें ताकि वे परिणाम, उत्तर कुंजी और अन्य जरूरी अपडेट्स से वाकिफ रहें।