LATEST NEWS

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की संपत्ति जलकर हुई खाक, वीडियो वायरल
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की

  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी

  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद आसुरी शक्तियों के खिलाफ बताया आंदोलन
  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद

  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी कट्टा और कारतूस बरामद, दो युवक हिरासत में
  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

AIBE 19 Result 2024: बार काउंसिल ऑफ इंडिया जल्द घोषित करेगा परीक्षा परिणाम

ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE) 19 के परिणाम का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) द्वारा AIBE 19 का रिजल्ट जल्दी घोषित किया जा सकता है। उम्मीदवार अपने स्कोरकार्ड को आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे।

AIBE 19 Result 2024: बार काउंसिल ऑफ इंडिया जल्द घोषित करेगा

ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE 19) 2024 के परिणाम का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) की ओर से परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही घोषित किया जा सकता है। इस परीक्षा को खत्म हुए एक महीने से अधिक का समय हो चुका है, और अब अभ्यर्थियों को परिणाम की उम्मीद है। रिजल्ट ऑनलाइन जारी किया जाएगा, जिसे उम्मीदवार अपनी लॉगिन जानकारी से आसानी से चेक कर सकते हैं और स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

बीसीआई पहले ही प्रोविजनल आंसर की जारी कर चुका है, जिसमें किसी भी तरह की आपत्ति दर्ज करने का अवसर दिया गया था। अब विशेषज्ञों द्वारा आपत्तियों का समाधान किया जा रहा है, और फाइनल आंसर की तैयार कर परिणाम तैयार किया जाएगा।

अभ्यर्थियों को AIBE 19 रिजल्ट चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रोल नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा। परिणाम और स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के बाद, परीक्षा पास करने के लिए जनरल एवं ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को न्यूनतम 45% अंक प्राप्त करना जरूरी है, जबकि एससी/एसटी और डिसेबल्ड कैंडिडेट्स के लिए यह 40% है।