LATEST NEWS

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

TEJASVI YADAV NEWS - गाड़ी छोड़कर सरसों के खेत में उतरे तेजस्वी यादव, किसान को खिलाया सोनपापड़ी, कहा – लालू जी, ताड़ी पर टैक्स माफ कइले रहले नू...याद बा

TEJASVI YADAV NEWS - कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम के लिए बक्सर पहुंचे तेजस्वी अचानक खेतों में पहुंच गए। जहां उन्होंने खेत की खूबसूरती को निहारा और किसान से बात की। इस दौरान उन्होंने किसान से खेती में आ रही समस्या को लेकर चर्चा की। साथ ही उनसे कई वादे

 TEJASVI YADAV NEWS - गाड़ी छोड़कर सरसों के खेत में उतरे तेज

BUXAR - बक्सर जिले से कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम से लौटने के दौरान बिहिया में सरसों के खेत की खूबसूरती देख खुश हुए तेजस्वी पंगडंडियों के बीच पहुंच  गए। इस दौरान फेसबुक पर लाइव आते हुए उन्होंने किसानों से बात की और कहा कि  डबल इंजन की सरकार में किसानों की स्थिति बद से बद्त्तर हो गई है। साथ ही ताड़ी की बिक्री को लेकर किसान से बात की

किसानों पर बोले

बिहार के नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कुछ किसानों ने बताया कि यूरिया को लेकर काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एमएसपी पर बिक्री नहीं हो पा रही है। तेजस्वी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने 2022 में किसानों की आय दोगुना करने की घोषणा की थी। लेकिन 2025 आ गया। लेकिन किसानों की स्थिति में कोई सुधार नहीं। किसान आंदोलन के दौरान एमएसपी बढ़ाने का भरोसा दिया था। लेकिन अब वह एमएसपी पर बात भी नहीं करते हैं। वहीं बिहार में नीतीश कुमार ने मंडियों को खत्म कर किसानों की स्थिति को और खराब कर दिया। 

किसानों को नहीं मिल रहा उचित सम्मान

उन्होंने कहा कि जब हम लोगों की सरकार बनेगी तो किसानों को एमएसपी पर फसल की खरीद और मंडियों को फिर से स्थापित किया जाए। ताकि किसान फिर से खुशहाल हो सकें।

ताड़ी पर की बात

इस दौरान तेजस्वी ने पासी समाज के एक व्यक्ति से बात की। जिसमें उस व्यक्ति ने बताया कि सरकार ताड़ी बेचने की जगह नीरा बेचने के लिए कहती है, जिससे कोई फायदा नहीं होता है। वहीं तेजस्वी ने कहा कि लालू जी थे तो ताड़ी पर टैक्स माफ किया था, याद है। उस व्यक्ति ने बताया कि उस समय सब सही था। ताड़ी की बिक्री को चालू करना चाहिए। इस दौरान उस व्यक्ति ने अपने बच्चों के रोजगार को लेकर बात की। तेजस्वी ने भरोसा दिया कि हमलोग कुछ करेंगे। तेजस्वी ने इस दौरान उस व्यक्ति को सोनपापड़ी भी खिलाई

NSIT
Nsmch

बिहार में दिखावे का प्रशासन

तेजस्वी ने कहा कि आज स्थिति यह है कि बिहार में मुख्य सचिव और डीजीपी का पद दिखावट के लिए रह गया। 2018 के बाद इनका काम सिर्फ सुझाव के लिए रह गया है। न तो डीजीपी साथ दिखते हैं और न ही मुख्य सचिव नजर आते हैं।  90 परसेंट इमानदार अधिकारियों को काम करने की पूरी छुट नहीं दी जाती। रिटायर्ड अधिकारी बिहार को चला रहे हैं। पूरे बिहार में अराजकता फैली हुई है। बिहार में अपराधियों का बोलबाला है। जिसे रोकना पुलिस के लिए भी मुश्किल है। 

संदीप वर्मा की रिपोर्ट