LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

ऑनलाइन शॉपिंग का मायाजाल ,छलावा बाजार वर्चुअल जुमला का क्या है सच, पढ़िए

ऑनलाइन शॉपिंग बाज़ार सिर्फ सहूलियत का मैदान नहीं, बल्कि लुभावने नारों और लुटेरे वादों का एक ऐसा वर्चुअल गलियारा बन चुका है, जहां रियायत और रियासती फायदों के नाम पर आम नागरिक की जेब पर सीधा डाका डाला जा रहा है।

Smart Online Shopping Tips
ऑनलाइन शॉपिंग का मायाजाल- फोटो : social Media

Online Shopping: सियासत की तर्ज पर देखा जाए तो आज का ऑनलाइन शॉपिंग बाज़ार सिर्फ सहूलियत का मैदान नहीं, बल्कि लुभावने नारों और लुटेरे वादों का एक ऐसा वर्चुअल गलियारा बन चुका है, जहां रियायत और रियासती फायदों के नाम पर आम नागरिक की जेब पर सीधा डाका डाला जा रहा है। जिस तरह चुनावी मंचों से जनता को लुभावने जुमले परोसे जाते हैं, ठीक उसी तरह यह बाज़ार भी विज्ञापनों की चमक-दमक और फ्लैश डील के ज़रिए वोटर यानी ग्राहक को गफलत में डालकर उसके विवेक को हाईजैक कर रहा है।

अवाम को यह यकीन दिला दिया जाता है कि 'महंगाई के इस दौर में यह सबसे बड़ी राहत है', जबकि हकीकत इसके बिल्कुल उल्टी होती है। ज़रूरत न होने के बावजूद महज़ 'चालीस फीसदी की छूट' का सियासी शिगूफा देखकर लोग बिना सोचे-समझे अपना मत यानी पैसा झोंक देते हैं। यह मुफ्त डिलीवरी और कूपन का मायाजाल दरअसल एक ऐसा दलदल है, जिसमें फंसकर इंसान अपनी गाढ़ी कमाई अनाप-शनाप चीज़ों पर लुटा बैठता है।

Diarch GO

यदि लोकतंत्र में जागरूक मतदाता की अहमियत है, तो डिजिटल युग में सतर्क उपभोक्ता होना उतना ही लाज़मी है। तस्वीरों की रंगीन दुनिया और मॉडलों पर सजी पोशाकों के फरेब में आकर फैसले लेना सरासर नासमझी है। बाज़ार की इस सियासत को समझें: जो चीज़ बिना छूट के नहीं खरीदी जाती, वह रियायत मिलने पर भी बचत नहीं बल्कि सरासर फिज़ूलखर्ची है। इसलिए, किसी भी सौदेबाजी  पर मुहर लगाने से पहले अपने जमीर और ज़रूरत से सवाल करना बेहद लाज़मी है।

अतः ज़रूरत इस बात की है कि आप महज़ सतही नारों और स्टार रेटिंग के भ्रम में न आएं, बल्कि उत्पाद के विवरण (डिटेल्स), सच्ची समीक्षाओं (रिव्यूज) और वापसी की शर्तों (रिटर्न पॉलिसी) को गहराई से परखें। एक समझदार और होशियार नागरिक वही है जो इस डिजिटल छलावे के मकड़जाल को बेनकाब करते हुए अपनी प्राथमिकताओं और सुरक्षा को सर्वोपरि रखे।

NSIT
Nsmch