LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Trump photo opportunity: ट्रंप के साथ फोटो चाहिए तो खर्च होंगे ₹85 लाख! हर्ष गोयनका के पोस्ट से मचा हड़कंप

Trump photo opportunity: हर्ष गोयनका ने रिपब्लिकन नेशनल कमेटी के एक इनविटेशन की तस्वीर शेयर की है, जिसमें ट्रंप के साथ फोटो अवसर के लिए 88,600 डॉलर प्रति कपल की फीस बताई गई है।

Trump photo opportunity

Trump photo opportunity: मशहूर बिजनेसमैन हर्ष गोयनका सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। वह अक्सर कारोबार के अलावा राजनीति, समाज और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी दिलचस्प जानकारी भी शेयर करते हैं। अब उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से जुड़ा एक ऐसा पोस्ट शेयर किया है, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींचा है।

ट्रंप के साथ फोटो की कीमत कितनी?

हर्ष गोयनका ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर रिपब्लिकन नेशनल कमेटी के एक इनविटेशन की तस्वीर शेयर की। उनके मुताबिक, यह इनविटेशन 27 अगस्त 2026 को होने वाले एक इवनिंग रिसेप्शन का है, जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शामिल होने की बात कही गई है। इनविटेशन में अलग-अलग तरह के पैकेज और फीस का जिक्र है। इनमें एक ‘Photo Opportunity’ भी शामिल है, जिसकी कीमत 88,600 डॉलर प्रति कपल बताई गई है। हर्ष गोयनका ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा कि अगर किसी को ट्रंप के साथ फोटो खिंचवानी है तो करीब 80 लाख रुपये खर्च करने पड़ेंगे। भारतीय रुपये में रकम डॉलर की मौजूदा विनिमय दर के हिसाब से बदल सकती है।

Diarch GO

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट

हर्ष गोयनका के पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दीं। कई यूजर्स ने सवाल किया कि इस तरह की फीस से मिलने वाला पैसा आखिर कहां जाता है।कुछ लोगों ने इतनी बड़ी रकम पर हैरानी जताई। वहीं, कुछ यूजर्स ने मजाक करते हुए कहा कि इतनी रकम खर्च करने के बजाय AI की मदद से ट्रंप के साथ फोटो बनाई जा सकती है। हालांकि, हर्ष गोयनका ने जो जानकारी शेयर की है, वह रिपब्लिकन नेशनल कमेटी के बताए गए इनविटेशन और उसमें लिखी फीस पर आधारित है। इसलिए इसे अमेरिकी राष्ट्रपति से व्यक्तिगत रूप से फोटो खिंचवाने की सामान्य कीमत के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए।