LATEST NEWS

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

Gold-Silver Price: सोना-चांदी खरीदने से पहले जान लें आज का ताजा भाव, कई शहरों में कीमतों में तेजी, देखें ताजा रेट

Gold-Silver Price: अगर आप सोना या चांदी खरीदने की सोच रहे हैं तो पहले आज के ताजा रेट जान लें। दिल्ली, मुंबई, पटना, कोलकाता, चेन्नई समेत कई शहरों में 24 कैरेट, 22 कैरेट सोना और चांदी के नए भाव यहां देखें।

Gold-Silver Price
सोने-चांदी के दाम- फोटो : freepik

Gold-Silver Price: अगर आप आज सोना या चांदी खरीदने की सोच रहे हैं, तो खरीदारी से पहले आज के ताजा भाव जरूर जान लें। घरेलू सर्राफा बाजार में आज सोने और चांदी की कीमतों में बढ़त देखने को मिली है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में मजबूती और निवेशकों की बढ़ती खरीदारी की वजह से कीमती धातुओं के दाम ऊंचे स्तर पर बने हुए हैं। अलग-अलग शहरों में सोने और चांदी के रेट में थोड़ा अंतर देखने को मिल सकता है।

आज दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 10 ग्राम के लिए 1,45,790 रुपये है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,33,650 रुपये और 18 कैरेट सोना 1,09,380 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। मुंबई में 24 कैरेट सोने का भाव 1,45,640 रुपये, 22 कैरेट सोना 1,33,500 रुपये और 18 कैरेट सोना 1,09,230 रुपये प्रति 10 ग्राम है। कोलकाता में भी यही रेट है, जहां 24 कैरेट सोना 1,45,640 रुपये, 22 कैरेट सोना 1,33,500 रुपये और 18 कैरेट सोना 1,09,230 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चेन्नई में सोने की कीमत अन्य शहरों की तुलना में अधिक है। यहां 24 कैरेट सोना 1,47,280 रुपये, 22 कैरेट सोना 1,35,000 रुपये और 18 कैरेट सोना 1,13,100 रुपये प्रति 10 ग्राम है। पटना में 24 कैरेट सोने का भाव 1,45,690 रुपये, 22 कैरेट सोना 1,33,550 रुपये और 18 कैरेट सोना 1,09,280 रुपये है।

लखनऊ, मेरठ, अयोध्या, कानपुर, गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम, चंडीगढ़, जयपुर और लुधियाना में 24 कैरेट सोने का भाव 1,45,790 रुपये, 22 कैरेट सोना 1,33,650 रुपये और 18 कैरेट सोना 1,09,380 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

NSIT
Nsmch

गुवाहाटी, पुणे, नागपुर, बैंगलोर, भुवनेश्वर, कटक, केरल, रायपुर और हैदराबाद में 24 कैरेट सोना 1,45,640 रुपये, 22 कैरेट सोना 1,33,500 रुपये और 18 कैरेट सोना 1,09,230 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। वहीं इंदौर, अहमदाबाद, वडोदरा और सूरत में 24 कैरेट सोने का भाव 1,45,690 रुपये, 22 कैरेट सोना 1,33,550 रुपये और 18 कैरेट सोना 1,09,280 रुपये प्रति 10 ग्राम है। नासिक में 24 कैरेट सोना 1,45,670 रुपये, 22 कैरेट सोना 1,33,530 रुपये और 18 कैरेट सोना 1,09,260 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

अगर चांदी की बात करें तो दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, पटना, लखनऊ, मेरठ, कानपुर, अयोध्या, गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम, चंडीगढ़, जयपुर, लुधियाना, गुवाहाटी, जलगांव, इंदौर, अहमदाबाद, सूरत, पुणे, नागपुर, नासिक, बैंगलोर, वडोदरा और रायपुर में 10 ग्राम चांदी का भाव 2,500 रुपये, 100 ग्राम का भाव 25,000 रुपये और 1 किलो चांदी का भाव 2,50,000 रुपये है।

चेन्नई, भुवनेश्वर, कटक, हैदराबाद और केरल में 10 ग्राम चांदी का भाव 2,600 रुपये, 100 ग्राम का भाव 26,000 रुपये और 1 किलो चांदी का भाव 2,60,000 रुपये है। विशेषज्ञों के अनुसार वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता, डॉलर में उतार-चढ़ाव और निवेशकों की बढ़ती खरीदारी की वजह से सोने और चांदी की कीमतों को मजबूती मिल रही है। इसके अलावा शादी-विवाह के सीजन में मांग बढ़ने से भी इन धातुओं के दाम ऊंचे बने हुए हैं।अलग-अलग शहरों में टैक्स, मेकिंग चार्ज और स्थानीय शुल्क के कारण सोने और चांदी की कीमतों में थोड़ा अंतर हो सकता है। इसलिए खरीदारी करने से पहले अपने शहर का ताजा रेट जरूर जांच लेना चाहिए। सोने और चांदी के ताजा भाव जानने के लिए आप इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट या अपने नजदीकी ज्वैलर्स से संपर्क कर सकते हैं।