LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Gold-Silver Rate: सोना खरीदने से पहले देखें नए रेट, चांदी की कीमत भी जानिए

Gold-Silver Rate: सोने की कीमतों में आज गिरावट दर्ज की गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के दाम नीचे आने के बाद घरेलू बाजार में भी सोना सस्ता हुआ है। जानिए 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के ताजा भाव, गिरावट की वजह और चांदी की मौजूदा कीमत।

Gold-Silver Rate

Gold-Silver Rate: आज सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और मध्य-पूर्व में बढ़ रहे भू-राजनीतिक तनाव के बीच निवेशकों ने कल के ऊंचे स्तर पर मुनाफावसूली की है। इसी वजह से आज सोने के दाम नीचे आ गए हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कल सोना दो सप्ताह के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया था और इसकी कीमत 4100 डॉलर प्रति औंस के पार चली गई थी। हालांकि आज इसमें करीब 1 से 2 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है और सोना 4052.50 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

घरेलू सर्राफा बाजार में भी सोने की कीमतों में कमी आई है। कल 24 कैरेट सोना 1,47,280 रुपये प्रति 10 ग्राम के उच्च स्तर पर पहुंच गया था, लेकिन आज इसमें 1,100 रुपये की गिरावट आई है और इसका भाव 1,46,170 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। 22 कैरेट सोना भी सस्ता हुआ है। इसका भाव कल 1,35,000 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो आज 1,010 रुपये घटकर 1,33,990 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया है। वहीं 18 कैरेट सोना भी 830 रुपये सस्ता हो गया है और इसका भाव आज 1,09,630 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

Diarch GO

सोने की कीमतों में गिरावट 

सोने की कीमतों में गिरावट की मुख्य वजह अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ता तनाव तथा लाल सागर में जहाजों पर हूती विद्रोहियों के हमले हैं। इन घटनाओं के कारण कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई है। तेल महंगा होने से दुनिया भर में महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है। ऐसे माहौल में कई निवेशकों ने सोने में हुए मुनाफे को निकालना बेहतर समझा और सोना बेचकर नकदी रखना शुरू कर दिया। इससे सोने की कीमतों पर दबाव बना और भाव नीचे आ गए। इसके अलावा अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा महंगाई को नियंत्रित करने के लिए ब्याज दरें बढ़ाने की संभावना भी बढ़ गई है। बाजार को उम्मीद है कि सितंबर में ब्याज दरों में बढ़ोतरी हो सकती है। जब ब्याज दरें बढ़ती हैं, तो निवेशक सोने जैसी ऐसी संपत्तियों से पैसा निकालने लगते हैं जिन पर ब्याज नहीं मिलता। यही कारण है कि सोने की मांग में कुछ कमी देखने को मिल रही है।

चांदी की कीमतों में मजबूती 

चांदी की कीमतों में मजबूती बनी हुई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सितंबर कॉन्ट्रैक्ट के लिए चांदी का भाव 2,27,180 रुपये प्रति किलोग्राम है। इससे यह संकेत मिलता है कि वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद निवेशक चांदी में रुचि दिखा रहे हैं। घरेलू खुदरा बाजार में चांदी की कीमत 2,39,900 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है। चांदी का उपयोग केवल आभूषण बनाने में ही नहीं होता, बल्कि सोलर पैनल, इलेक्ट्रिक वाहन और 5जी चिप्स जैसे कई औद्योगिक क्षेत्रों में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है। इसी वजह से इसकी मांग बनी हुई है और कल मांग बढ़ने के कारण आज चांदी के दाम कल की तुलना में ऊंचे स्तर पर बने हुए हैं।

NSIT
Nsmch