LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Share Market Crash : शेयर बाजार में 'ब्लैक थर्सडे', सेंसेक्स 2500 अंक टूटा, निफ्टी में भी सुनामी, निवेशकों के डूबे करोड़ों रूपये

Share Market Crash : गुरुवार को शेयर बाज़ार में हाहाकार मच गया. सेंसेक्स 25 सौ अंक के करीब नीचे आ गया. वहीँ निफ्टी भी 7 सौ अधिक अंक फिसल गयी.......पढ़िए आगे

Share Market Crash : शेयर बाजार में 'ब्लैक थर्सडे', सेंसेक्स
शेयर मार्केट में हाहाकार - फोटो : SOCIAL MEDIA

N4N DESK : भारतीय शेयर बाजार के लिए गुरुवार का दिन 'ब्लैक थर्सडे' साबित हुआ, जहां चौतरफा बिकवाली के चलते बाजार में भीषण तबाही देखने को मिली। ग्लोबल मार्केट से मिले कमजोर संकेतों और कच्चे तेल की कीमतों में आए अचानक उछाल ने घरेलू निवेशकों का भरोसा तोड़ दिया। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स कारोबार के अंत में 2496 अंकों की ऐतिहासिक गिरावट के साथ 74,207 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी भी 775 अंक फिसलकर 23,002 पर आ गया।

बाजार में इस सुनामी का सबसे बड़ा कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों का 114 डॉलर प्रति बैरल के पार जाना रहा। तेल की बढ़ती कीमतों ने न केवल भारत, बल्कि जापान से लेकर कोरिया तक के एशियाई बाजारों का मूड खराब कर दिया। ईंधन महंगा होने से मुद्रास्फीति (Inflation) बढ़ने की आशंका गहरा गई है, जिसके कारण विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPIs) ने भारतीय बाजार से बड़े पैमाने पर पैसा निकालना शुरू कर दिया, जिससे बाजार संभल नहीं सका।

Diarch GO

सिर्फ इक्विटी मार्केट ही नहीं, बल्कि कमोडिटी बाजार में भी गुरुवार को भारी हलचल देखी गई। शेयर बाजार की गिरावट के साथ ही सुरक्षित निवेश माने जाने वाले सोना और चांदी की कीमतों में भी जोरदार क्रैश देखने को मिला। विशेष रूप से एमसीएक्स (MCX) पर चांदी की कीमतों में 5 फीसदी से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। तेल की कीमतों में लगी आग और बुलियन मार्केट में आई इस मंदी ने निवेशकों के पोर्टफोलियो को दोहरा झटका दिया है।

कारोबारी सत्र के दौरान दिग्गज कंपनियों के शेयर ताश के पत्तों की तरह बिखरते नजर आए। बिकवाली का सबसे ज्यादा असर बैंकिंग और फाइनेंस सेक्टर पर पड़ा, जहां बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक और कोटक महिंद्रा जैसे शेयरों में 4 से 5.50 फीसदी तक की गिरावट रही। रिलायंस इंडस्ट्रीज, मारुति, इंफोसिस और टाटा स्टील जैसी बड़ी कंपनियों के शेयर भी इस बिकवाली की आंधी से खुद को बचा नहीं पाए और भारी नुकसान के साथ लाल निशान में बंद हुए।

NSIT
Nsmch

बाजार के जानकारों का मानना है कि इतनी बड़ी गिरावट ने तकनीकी स्तर पर बाजार के ढांचे को कमजोर कर दिया है। पिछले बंद 76,704 के मुकाबले सेंसेक्स का सीधे 74,750 पर खुलना ही इस बात का संकेत था कि बाजार पर मंदी का साया है। विशेषज्ञों के अनुसार, जब तक कच्चे तेल की कीमतें स्थिर नहीं होतीं और वैश्विक भू-राजनीतिक हालात में सुधार नहीं आता, तब तक बाजार में अस्थिरता का यह दौर जारी रह सकता है।