LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Petrol Diesel Price Today: दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों में ईंधन के दाम स्थिर, जानें ताजा कीमतें

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 27 जून 2026 को कोई बदलाव नहीं हुआ। जानें दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई समेत प्रमुख शहरों में आज के ताजा रेट।

Petrol Diesel Price Today
पेट्रोल-डीजल के दाम - फोटो : freepik

Petrol Diesel Price Today: देशभर में अगर आप आज अपनी गाड़ी में पेट्रोल या डीजल भरवाने जा रहे हैं, तो पहले ताजा कीमत जान लेना जरूरी है। सरकारी तेल कंपनियों ने 27 जून 2026 के लिए नए रेट जारी कर दिए हैं। आज भी देश के ज्यादातर शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में भी पुराने रेट ही लागू हैं। हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है, लेकिन इसका असर अभी पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों पर नहीं पड़ा है।

Diarch GO

 कच्चे तेल की कीमतों में कमी आई

पिछले कुछ दिनों में ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में कमी आई है। इसके बावजूद तेल कंपनियों ने आज कीमतों को स्थिर रखा है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर कच्चे तेल की कीमतें लंबे समय तक नीचे बनी रहती हैं, तो आने वाले दिनों में आम लोगों को राहत मिल सकती है।

आज अलग-अलग शहरों में पेट्रोल और डीजल के दाम इस तरह हैं। दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये है। मुंबई में पेट्रोल 111.21 रुपये और डीजल 97.83 रुपये है। कोलकाता में पेट्रोल 113.51 रुपये और डीजल 99.82 रुपये है। चेन्नई में पेट्रोल 108.01 रुपये और डीजल 99.66 रुपये है।

NSIT
Nsmch

नोएडा में पेट्रोल 94.87 रुपये और डीजल 88.01 रुपये है। गुरुग्राम में पेट्रोल 95.19 रुपये और डीजल 88.05 रुपये है। बेंगलुरु में पेट्रोल 102.92 रुपये और डीजल 89.02 रुपये है। हैदराबाद में पेट्रोल 107.46 रुपये और डीजल 95.70 रुपये है। जयपुर में पेट्रोल 104.72 रुपये और डीजल 90.21 रुपये है। लखनऊ में पेट्रोल 94.69 रुपये और डीजल 87.80 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

पेट्रोल और डीजल की कीमतें कई चीजों पर निर्भर

भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें कई चीजों पर निर्भर करती हैं। इनमें अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत, रुपये और डॉलर की विनिमय दर, केंद्र सरकार की एक्साइज ड्यूटी, राज्य सरकार का VAT, डीलर कमीशन और ट्रांसपोर्ट खर्च शामिल हैं। इन्हीं वजहों से अलग-अलग राज्यों और शहरों में कीमतों में अंतर देखने को मिलता है। अगर आप अपने शहर का ताजा पेट्रोल-डीजल रेट जानना चाहते हैं, तो ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की वेबसाइट, SMS सेवा या फ्यूल प्राइस पोर्टल का इस्तेमाल कर सकते हैं। आमतौर पर हर दिन सुबह 6 बजे के बाद नई कीमतें अपडेट कर दी जाती हैं।