LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Petrol-Diesel Rate: दिल्ली, मुंबई, पटना में पेट्रोल-डीजल कितना हुआ? देखें आज के ताजा रेट

Petrol-Diesel Rate: देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। जानिए दिल्ली, मुंबई, पटना समेत प्रमुख शहरों के ताजा रेट और सरकार द्वारा विंडफॉल टैक्स में किए गए बड़े बदलाव की पूरी जानकारी।

Petrol-Diesel Rate

Petrol-Diesel Rate: देशभर में गुरुवार (16 जुलाई 2026) को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। सरकारी तेल कंपनियों (OMCs) ने सुबह 6 बजे नई कीमतें जारी कीं, जिनके अनुसार सभी प्रमुख शहरों में ईंधन के दाम पहले जैसे ही बने हुए हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 102.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 95.20 रुपये प्रति लीटर है। वहीं गाजियाबाद में पेट्रोल 101.88 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.36 रुपये प्रति लीटर के भाव पर मिल रहा है।

देश के अन्य बड़े शहरों की बात करें तो मुंबई में पेट्रोल 111.21 रुपये प्रति लीटर और डीजल 97.83 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 113.51 रुपये और डीजल की कीमत 99.82 रुपये प्रति लीटर है। बेंगलुरु में पेट्रोल 110.93 रुपये और डीजल 98.80 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।

Diarch GO

देश के बड़े शहरों में तेल की कीमत

चेन्नई में पेट्रोल 107.77 रुपये प्रति लीटर और डीजल 99.55 रुपये प्रति लीटर है। पटना में पेट्रोल का भाव 113.35 रुपये और डीजल का भाव 99.36 रुपये प्रति लीटर है। लेह में पेट्रोल 109.81 रुपये और डीजल 97.92 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। हैदराबाद में पेट्रोल 115.69 रुपये प्रति लीटर और डीजल 103.82 रुपये प्रति लीटर है। वहीं कोहिमा में पेट्रोल की कीमत 104.39 रुपये और डीजल की कीमत 95.91 रुपये प्रति लीटर है।

पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर

पेट्रोल और डीजल की कीमतें भले ही स्थिर बनी हुई हैं, लेकिन सरकार ने आज से इनके निर्यात पर लगने वाले विंडफॉल टैक्स में बड़ा बदलाव किया है। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों को देखते हुए सरकार ने यह फैसला लिया है। सरकार ने डीजल के निर्यात पर लगने वाले विंडफॉल टैक्स को बढ़ाकर 15.5 रुपये प्रति लीटर कर दिया है। इससे पहले यह टैक्स 8.5 रुपये प्रति लीटर था। यानी डीजल निर्यात पर टैक्स में 7 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। इसी तरह एयर टरबाइन फ्यूल (ATF) यानी विमान ईंधन पर भी टैक्स बढ़ा दिया गया है। ATF पर विंडफॉल टैक्स अब 14.5 रुपये प्रति लीटर हो गया है, जबकि पहले यह 7.5 रुपये प्रति लीटर था। हालांकि सरकार ने पेट्रोल निर्यातकों को कुछ राहत दी है। पेट्रोल के निर्यात पर लगने वाले शुल्क को घटाकर 2.5 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है। पहले यह टैक्स 4 रुपये प्रति लीटर था।

NSIT
Nsmch

तेल कंपनियां कब जारी करती है कीमत?

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों और पश्चिम एशिया के हालात पर सरकार लगातार नजर बनाए हुए है। फिलहाल देश में पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन यदि वैश्विक बाजार में तेल महंगा बना रहता है तो आने वाले समय में ईंधन की कीमतों पर इसका असर पड़ सकता है। तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी करती हैं। इन कीमतों पर अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमत, डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति और स्थानीय टैक्स का सीधा असर पड़ता है।