LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Petrol-Diesel Rate: कार और बाइक चलाने वालों के लिए बड़ा अपडेट, आज नहीं बदले पेट्रोल-डीजल के रेट, जानें दाम

Petrol-Diesel Rate: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 29 जून 2026 को कोई बदलाव नहीं हुआ। जानिए दिल्ली, मुंबई, पटना समेत बड़े शहरों में ताजा रेट और कच्चे तेल की कीमतों का हाल।

Petrol-Diesel Rate

Petrol-Diesel Rate: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हुए अब एक महीने से ज्यादा समय हो गया है। भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम पिछले 34 दिनों से स्थिर हैं। 29 जून को भी तेल कंपनियों ने कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। आखिरी बार 25 मई को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की गई थी। उस समय सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल के दाम में 2.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम में 2.71 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। इसके बाद से कीमतें लगातार एक ही स्तर पर बनी हुई हैं।

दिल्ली में पेट्रोल की कीमत अभी भी 100 रुपये प्रति लीटर से ऊपर बनी हुई है। यहां पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 110 रुपये के पार है। यहां पेट्रोल 111.21 रुपये प्रति लीटर और डीजल 97.83 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 113.51 रुपये प्रति लीटर और डीजल 99.82 रुपये प्रति लीटर है। भोपाल में पेट्रोल 114.54 रुपये प्रति लीटर और डीजल 99.64 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। गुरुग्राम में पेट्रोल 103.32 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.51 रुपये प्रति लीटर है।

Diarch GO

पटना समेत अन्य शहरों में डीजल-पेट्रोल की कीमत

पटना में पेट्रोल 113.35 रुपये प्रति लीटर और डीजल 99.36 रुपये प्रति लीटर है। शिमला में पेट्रोल 102.55 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.61 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। चंडीगढ़ में पेट्रोल की कीमत 101.51 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.47 रुपये प्रति लीटर है। वहीं पुणे में पेट्रोल 111.52 रुपये प्रति लीटर और डीजल 98.15 रुपये प्रति लीटर है। अगर बड़े शहरों की बात करें तो बेंगलुरु, हैदराबाद और कोलकाता जैसे शहरों में पेट्रोल की कीमत अभी भी 110 रुपये प्रति लीटर से ज्यादा बनी हुई है। डीजल की कीमत ज्यादातर शहरों में 100 रुपये से कम है, लेकिन हैदराबाद में डीजल अभी भी 103.82 रुपये प्रति लीटर है।

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट

इस बीच कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। बीते शुक्रवार सुबह क्रूड ऑयल के दाम नीचे आए और इस हफ्ते इसमें और गिरावट की उम्मीद जताई जा रही है। इसकी बड़ी वजह अमेरिका और ईरान के बीच कम हुआ तनाव है। इससे होर्मुज स्ट्रेट से तेल सप्लाई को लेकर चिंता कम हुई है। होर्मुज में फंसे तेल टैंकर अब धीरे-धीरे बाहर निकल रहे हैं, जिससे सप्लाई सामान्य होने की उम्मीद बढ़ी है। ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स 19 सेंट यानी 0.25 प्रतिशत गिरकर 75.07 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। वहीं US वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट 13 सेंट यानी 0.18 प्रतिशत गिरकर 71.79 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। अब लोगों की नजर इस बात पर है कि कच्चे तेल की कीमतों में आई नरमी का फायदा पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कब देखने को मिलेगा।

NSIT
Nsmch