LATEST NEWS

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

Petrol-Diesel Rate: आज पेट्रोल-डीजल कितने का मिल रहा है? दिल्ली, मुंबई, पटना समेत प्रमुख शहरों के ताजा भाव

Petrol-Diesel Rate: ईरान संकट और होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते तनाव के बीच सरकार ने इंडस्ट्रियल, कमर्शियल और इंस्टीट्यूशनल ग्राहकों के लिए पेट्रोल पंप से ईंधन खरीदने पर रोक लगा दी है।

Petrol-Diesel Rate
पेट्रोल-डीजल के दाम - फोटो : freepik

Petrol-Diesel Rate: ईरान में चल रहे संघर्ष और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के आसपास बढ़ते तनाव के बीच पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। इसी बीच सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। नए सरकारी आदेश के अनुसार अब इंडस्ट्रियल, कमर्शियल और इंस्टीट्यूशनल उपयोगकर्ता पेट्रोल पंप से पेट्रोल और डीजल नहीं खरीद सकेंगे। उन्हें अपनी जरूरत का ईंधन केवल बल्क सेल पॉइंट्स से ही खरीदना होगा।

PTI की रिपोर्ट के अनुसार यह व्यवस्था फिलहाल 90 दिनों तक लागू रहेगी। सरकार ने यह कदम इसलिए उठाया क्योंकि रिटेल और थोक कीमतों में अंतर होने के कारण बड़े खरीदार पेट्रोल पंपों से बड़ी मात्रा में ईंधन खरीदने लगे थे। इससे कई इलाकों में खासकर डीजल की मांग में असामान्य बढ़ोतरी देखी गई। दिल्ली में पेट्रोल पंपों पर डीजल की कीमत 95.20 रुपये प्रति लीटर है, जबकि थोक बिक्री में इसकी कीमत 134.50 रुपये प्रति लीटर बताई गई है। इसी मूल्य अंतर का फायदा उठाकर कई बड़े उपभोक्ता रिटेल पंपों से खरीदारी कर रहे थे।

शहरवार पेट्रोल और डीजल की कीमतें

दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

मुंबई में पेट्रोल 111.18 रुपये प्रति लीटर और डीजल 97.83 रुपये प्रति लीटर है।

कोलकाता में पेट्रोल 113.47 रुपये प्रति लीटर और डीजल 99.82 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।

चेन्नई में पेट्रोल 107.77 रुपये प्रति लीटर और डीजल 99.55 रुपये प्रति लीटर है।

पटना में पेट्रोल 113.35 रुपये प्रति लीटर और डीजल 99.36 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

रांची में पेट्रोल 105.93 रुपये प्रति लीटर और डीजल 101.06 रुपये प्रति लीटर है।

जयपुर में पेट्रोल 112.66 रुपये प्रति लीटर और डीजल 97.78 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।

भोपाल में पेट्रोल 114.54 रुपये प्रति लीटर और डीजल 99.64 रुपये प्रति लीटर है।

पोर्ट ब्लेयर में पेट्रोल 88.66 रुपये प्रति लीटर और डीजल 84.56 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

लगातार महंगा हो रहा है ईंधन

वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण सरकारी तेल कंपनियां अपने बढ़ते नुकसान की भरपाई करने की कोशिश कर रही हैं। इसी वजह से बढ़ी हुई लागत का कुछ हिस्सा ग्राहकों पर डाला गया है।इसके तहत 25 मई को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) ने पेट्रोल और डीजल दोनों की कीमतों में 2.50 रुपये प्रति लीटर से अधिक की बढ़ोतरी की थी। 15 मई से अब तक कुल मिलाकर दोनों ईंधनों की कीमतों में 7.50 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हो चुकी है।पिछले चार वर्षों में भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपने सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई हैं। हालांकि पिछले दो वर्षों के दौरान मार्च 2024 में 2 रुपये प्रति लीटर की कटौती को छोड़कर ईंधन की कीमतें अधिकांश समय स्थिर रही थीं।

मुंबई में कल सस्ता मिलेगा पेट्रोल

PTI की रिपोर्ट के अनुसार 14 जून को राज ठाकरे के 58वें जन्मदिन के अवसर पर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) दोपहिया वाहन चालकों को रियायती दरों पर पेट्रोल उपलब्ध कराएगी। पार्टी ने रविवार सुबह 9 बजे से मुंबई शहर के 36 पेट्रोल पंपों के साथ समझौता किया है, जहां दोपहिया वाहन चालकों को रियायती दरों पर पेट्रोल दिया जाएगा। हालांकि यह सुविधा केवल मुंबई में ही लागू होगी।

NSIT
Nsmch