LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

Petrol-Diesel Price Today: 15 सितंबर को नहीं बदले पेट्रोल-डीजल के भाव, जानें आपके शहर में आज कितना है रेट

Petrol-Diesel Price Today: 15 सितंबर 2026 को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। जानें दिल्ली, मुंबई, पटना, आगरा समेत प्रमुख शहरों में आज पेट्रोल-डीजल का ताजा रेट।

Petrol-Diesel Price Today

Petrol-Diesel Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है, लेकिन इसका असर फिलहाल भारत में पेट्रोल और डीजल के खुदरा दाम पर नहीं पड़ा है। 15 सितंबर 2026 को सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। यानी आज भी देश के प्रमुख शहरों में ईंधन पुराने रेट पर ही मिल रहा है।

पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर रहने से वाहन चालकों को फिलहाल राहत मिली है। तेल कंपनियां रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी करती हैं। कीमतों में बदलाव होने पर इसका असर सीधे ग्राहकों की जेब पर पड़ता है।

दिल्ली में पेट्रोल 102 रुपये के पार

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमत 102.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल 111.31 रुपये और डीजल 97.97 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।

कोलकाता में पेट्रोल का भाव 113.51 रुपये प्रति लीटर है, जबकि डीजल 99.82 रुपये में बिक रहा है। चेन्नई में पेट्रोल 107.78 रुपये और डीजल 99.56 रुपये प्रति लीटर है।

NSIT
Nsmch

इन शहरों में कितना है पेट्रोल-डीजल का रेट?

गाजियाबाद में आज पेट्रोल 101.76 रुपये और डीजल 95.36 रुपये प्रति लीटर है। बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 113.35 रुपये, जबकि डीजल 99.36 रुपये प्रति लीटर है।

नागपुर में पेट्रोल 111.90 रुपये और डीजल 98.20 रुपये प्रति लीटर है। देहरादून में पेट्रोल 103.54 रुपये तथा डीजल 95.93 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। आगरा में आज पेट्रोल का भाव 101.66 रुपये और डीजल का 95.02 रुपये प्रति लीटर है।

SMS से घर बैठे पता करें अपने शहर का पेट्रोल-डीजल रेट

अगर आप अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमत जानना चाहते हैं तो SMS के जरिए भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के ग्राहक RSP <शहर का कोड> लिखकर 9224992249 पर भेज सकते हैं। भारत पेट्रोलियम यानी BPCL के ग्राहक RSP <शहर का कोड> लिखकर 9223112222 पर SMS कर सकते हैं। वहीं हिंदुस्तान पेट्रोलियम यानी HPCL के ग्राहक HPPRICE <शहर का कोड> लिखकर 9222201122 पर भेजकर अपने शहर का रेट जान सकते हैं।