LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Petrol-Diesel Rate: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज भी कोई बदलाव नहीं, चेक करें ताजा रेट

Petrol-Diesel Rate: 21 जुलाई को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। जानिए दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, पटना, हैदराबाद समेत प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट और कीमतें कैसे तय होती हैं।

Petrol-Diesel Rate

Petrol-Diesel Rate: अगर आप आज अपनी कार, बाइक या किसी अन्य गाड़ी में पेट्रोल-डीजल भरवाने की योजना बना रहे हैं, तो पहले अपने शहर के ताजा रेट जरूर देख लें। सरकारी तेल कंपनियों ने 21 जुलाई के लिए पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी कर दी हैं। राहत की बात यह है कि आज ईंधन की कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है।

हालांकि, देश के सभी शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें एक जैसी नहीं होती हैं। अलग-अलग राज्यों में लगने वाले वैट, स्थानीय कर और अन्य शुल्कों की वजह से हर शहर में रेट अलग-अलग होते हैं। यही कारण है कि दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई और अन्य शहरों में ईंधन की कीमतों में अंतर देखने को मिलता है।

Diarch GO

देश के अलग-अलग में शहरों में डीजल-पेट्रोल की कीमत

21 जुलाई को दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। मुंबई में पेट्रोल 111.21 रुपये और डीजल 97.83 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल 113.51 रुपये और डीजल 99.82 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। चेन्नई में पेट्रोल 107.77 रुपये और डीजल 99.55 रुपये प्रति लीटर है। बेंगलुरु में पेट्रोल 110.93 रुपये और डीजल 98.80 रुपये प्रति लीटर है। पटना में पेट्रोल 113.35 रुपये और डीजल 99.36 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। चंडीगढ़ में पेट्रोल 101.51 रुपये और डीजल 89.47 रुपये प्रति लीटर है। हैदराबाद में पेट्रोल 115.69 रुपये और डीजल 103.82 रुपये प्रति लीटर पहुंच चुका है। वहीं भुवनेश्वर में पेट्रोल 108.97 रुपये और डीजल 100.68 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।

पेट्रोल और डीजल की कीमतों का अपडेट

देश की तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों को अपडेट करती हैं। इन कीमतों को तय करते समय अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम, डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति और राज्यों द्वारा लगाए जाने वाले करों को ध्यान में रखा जाता है। इसी वजह से कई बार अंतरराष्ट्रीय बाजार में बड़े बदलाव न होने के बावजूद अलग-अलग शहरों में कीमतों में अंतर बना रहता है।

NSIT
Nsmch