LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Petrol-Diesel Rate: अंतरराष्ट्रीय बाजार में राहत, भारत में क्यों नहीं घटे पेट्रोल-डीजल के दाम? जानें क्या है रेट

Petrol-Diesel Rate: कच्चे तेल की कीमतें गिरकर 72 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई हैं, लेकिन भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हैं। जानिए तेल कंपनियों की कमाई और कीमतों में बदलाव का पूरा कारण।

Petrol-Diesel Rate
पेट्रोल-डीजल प्राइस अपडेट- फोटो : freepik

Petrol-Diesel Rate: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतें अब फिर से उस स्तर पर आ गई हैं जो ईरान-अमेरिका और इजरायल के बीच तनाव शुरू होने से पहले थीं। उस समय कच्चा तेल करीब 72 डॉलर प्रति बैरल के आसपास था। अभी भी देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है और दाम पहले जैसे ही बने हुए हैं।ग्लोबल बाजार में ब्रेंट क्रूड करीब 72 से 73 डॉलर प्रति बैरल के आसपास चल रहा है, जबकि अमेरिका का क्रूड 70 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गया है।

कुछ महीने पहले जब पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ा था, तब कच्चे तेल की कीमतें बहुत बढ़कर 120 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर पहुंच गई थीं। लेकिन अब हालात सामान्य होने के बाद कीमतें फिर से कम हो गई हैं। इससे भारत को फायदा होगा क्योंकि तेल का आयात सस्ता पड़ेगा, सरकार पर खर्च का बोझ कम होगा और महंगाई पर भी कुछ नियंत्रण रहने की उम्मीद है। इसके बावजूद पेट्रोल और डीजल के दाम में तुरंत कोई कमी नहीं आई है। तेल कंपनियां (OMCs) ने अभी तक कीमतें नहीं घटाई हैं। जब कच्चा तेल महंगा हुआ था, तब पेट्रोल और डीजल के दाम लगभग 7.50 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ाए गए थे, लेकिन अब कीमतें कम होने के बाद भी राहत ग्राहकों तक नहीं पहुंची है।

Diarch GO

देश के शहरों में डीजल-पेट्रोल के दाम

शहरों की बात करें तो दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल 111.21 रुपये और डीजल 97.83 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल 113.51 रुपये और डीजल 99.82 रुपये प्रति लीटर है। भोपाल में पेट्रोल 114.54 रुपये और डीजल 99.64 रुपये प्रति लीटर है। गुरुग्राम में पेट्रोल 103.32 रुपये और डीजल 95.51 रुपये प्रति लीटर है। पटना में पेट्रोल 113.35 रुपये और डीजल 99.36 रुपये प्रति लीटर है। शिमला में पेट्रोल 102.55 रुपये और डीजल 94.61 रुपये प्रति लीटर है। चंडीगढ़ में पेट्रोल 101.51 रुपये और डीजल 89.47 रुपये प्रति लीटर है। पुणे में पेट्रोल 111.52 रुपये और डीजल 98.15 रुपये प्रति लीटर है।