LATEST NEWS

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

Onion Price Hike: प्याज हो सकती है महंगी! सरकार ने किसानों से खरीद मूल्य बढ़ाया, आम लोगों की जेब पर पड़ सकता है असर

Onion Price Hike: देश में प्याज की कीमतें बढ़ सकती हैं क्योंकि सरकार ने बफर स्टॉक के लिए किसानों से खरीद की कीमत 15.80 रुपये से बढ़ाकर 16.50 रुपये प्रति किलो कर दी है। जानिए इसका किसानों और आम लोगों पर क्या असर पड़ सकता है।

Onion Price Hike
प्याज की कीमतें बढ़ सकती हैं- फोटो : freepik

Onion Price Hike: देशभर में बढ़ती महंगाई ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। हाल ही में खुदरा महंगाई दर बढ़कर 3.93 प्रतिशत पहुंच गई है, जिससे घर का बजट प्रभावित हो रहा है। अब रसोई में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाली प्याज की कीमतें भी बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। इसकी वजह सरकार का वह फैसला है, जिसमें किसानों से प्याज खरीदने की कीमत बढ़ा दी गई है।

सरकार ने अपने बफर स्टॉक कार्यक्रम के तहत किसानों से प्याज खरीदने की दर 15.80 रुपये प्रति किलो से बढ़ाकर 16.50 रुपये प्रति किलो कर दी है। नई दरें शनिवार से लागू होंगी। सरकार का उद्देश्य किसानों को बेहतर कीमत देना और बफर स्टॉक तैयार करना है। हालांकि खरीद कीमत बढ़ने के बाद बाजार में प्याज की खुदरा कीमतों पर भी असर पड़ सकता है और आने वाले समय में उपभोक्ताओं को प्याज महंगी मिल सकती है।

महाराष्ट्र देश में सबसे बड़ा प्याज उत्पादक

हालांकि महाराष्ट्र, जो देश में सबसे बड़ा प्याज उत्पादक राज्य है, वहां के कई किसान इस नई खरीद दर से संतुष्ट नहीं हैं। किसानों का कहना है कि बीज, खाद, मजदूरी और खेती से जुड़े दूसरे खर्च काफी बढ़ चुके हैं। इसलिए सरकार को प्याज की खरीद कम से कम 30 रुपये प्रति किलो की दर से करनी चाहिए। उनका मानना है कि मौजूदा कीमत उनकी लागत के मुकाबले पर्याप्त नहीं है।

सरकार के सामने क्या है चुनौती?

दूसरी ओर सरकार के सामने यह चुनौती भी है कि यदि खरीद दर में बहुत अधिक बढ़ोतरी की जाती है, तो इसका असर बाजार कीमतों पर पड़ सकता है और आम उपभोक्ताओं को ज्यादा कीमत चुकानी पड़ सकती है। इसलिए सरकार को किसानों के हित और उपभोक्ताओं की जरूरतों के बीच संतुलन बनाना पड़ता है।mइसी बीच हाल के आंकड़ों के अनुसार, सब्जियों की कीमतों में भी तेजी देखने को मिली है। मई महीने के आंकड़ों के मुताबिक टमाटर की कीमतों में 48.43 प्रतिशत और अदरक की कीमतों में 32.49 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। ऐसे में यदि प्याज की कीमतें भी बढ़ती हैं, तो रसोई का खर्च और बढ़ सकता है।

NSIT
Nsmch

प्याज की खरीद दर बढ़ाने का फैसला क्यों लिया गया?

सरकार द्वारा प्याज की खरीद दर बढ़ाने का फैसला किसानों को बेहतर दाम देने के उद्देश्य से लिया गया है, लेकिन इसका असर बाजार में प्याज की कीमतों पर पड़ सकता है। आने वाले समय में यह देखना होगा कि खुदरा बाजार में प्याज के दाम कितने बढ़ते हैं और इसका आम लोगों के बजट पर कितना प्रभाव पड़ता है।