LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

LPG Rate Today: LPG सिलेंडर के नए रेट जारी! जानिए आपके शहर में आज क्या है कीमत

LPG Rate Today: 14 जुलाई 2026 के लिए एलपीजी गैस सिलेंडर के नए रेट जारी कर दिए गए हैं। घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। जानिए दिल्ली, मुंबई, पटना, लखनऊ समेत प्रमुख शहरों में घरेलू और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के ताजा दाम।

LPG Rate Today

LPG Rate Today:  अगर आप आज घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर बुक कराने की सोच रहे हैं, तो पहले अपने शहर की ताजा कीमत जरूर जान लें। सरकारी तेल कंपनियों ने 14 जुलाई 2026 के लिए एलपीजी सिलेंडर के नए रेट जारी कर दिए हैं। राहत की बात यह है कि 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। यानी उपभोक्ताओं को फिलहाल पहले वाली कीमत पर ही गैस सिलेंडर मिलेगा।

देश के अलग-अलग शहरों में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें अलग-अलग हैं। दिल्ली में 14.2 किलोग्राम घरेलू एलपीजी सिलेंडर का दाम 942 रुपये है। नोएडा में इसकी कीमत 939.50 रुपये है, जबकि मुंबई में यह 941.50 रुपये में मिल रहा है। कोलकाता में घरेलू गैस सिलेंडर 968 रुपये का है। पटना में इसकी कीमत 1031.50 रुपये है, जो प्रमुख शहरों में सबसे अधिक है। लखनऊ में घरेलू सिलेंडर 979.50 रुपये में मिल रहा है। चेन्नई में इसकी कीमत 957.50 रुपये है, जबकि चंडीगढ़ में 951.50 रुपये और जयपुर में 945.50 रुपये है। हरियाणा में घरेलू सिलेंडर का रेट 943.50 रुपये है, जबकि असम में इसकी कीमत 991 रुपये है।

Diarch GO

19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत

अगर कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की बात करें तो 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत दिल्ली और नोएडा में 2930 रुपये है। मुंबई में यह 2885.50 रुपये में उपलब्ध है। कोलकाता में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 3081.50 रुपये है। पटना में इसका रेट 3227 रुपये है, जो सूची में सबसे अधिक है। लखनऊ में यह 3052.50 रुपये में मिल रहा है। चेन्नई में इसकी कीमत 3106 रुपये है, जबकि चंडीगढ़ में 2954.50 रुपये और जयपुर में 2957.50 रुपये है। हरियाणा में कमर्शियल सिलेंडर 2932 रुपये का है और असम में इसकी कीमत 3173.50 रुपये है।

घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं 

हालांकि घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन कमर्शियल गैस सिलेंडर इस्तेमाल करने वालों को पहले ही राहत मिल चुकी है। 1 जुलाई 2026 से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 183.50 रुपये की कटौती की गई थी। इसका सीधा फायदा होटल, रेस्टोरेंट, ढाबों और अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठानों को मिल रहा है, जहां बड़ी मात्रा में गैस का उपयोग किया जाता है।

NSIT
Nsmch

गैस सिलेंडर का रेट घर बैठें कैसे जाने

आमतौर पर तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा करती हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में एलपीजी की कीमतों, डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति और अन्य खर्चों को ध्यान में रखते हुए नए रेट तय किए जाते हैं। इसके बाद पूरे देश में नई कीमतें लागू होती हैं। अगर आप अपने शहर का ताजा गैस सिलेंडर रेट जानना चाहते हैं, तो इंडेन, भारत गैस या एचपी गैस की आधिकारिक वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। गैस बुकिंग के समय भी आपको अपडेटेड कीमत दिखाई देती है, जिससे सही रेट की जानकारी मिल जाती है।