LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

LPG Price Today: घरेलू और कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतें स्थिर, खरीदने से पहले देखें प्रमुख शहरों के रेट

LPG Price Today: आज घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ। जानें दिल्ली, मुंबई, पटना, कोलकाता, चेन्नई समेत प्रमुख शहरों में एलपीजी के ताजा रेट।

LPG Price Today
गैस सिलेंडर की कीमत- फोटो : freepik

LPG Price Today: देशभर में सोमवार (15 जून 2026) को  एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। देश की तेल विपणन कंपनियों (OMCs) ने घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर के रेट को पहले की तरह ही स्थिर रखा है। इसके साथ ही दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 942 रुपये बनी हुई है। हाल ही में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में 29 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी, जिसके बाद नए रेट लागू हो चुके हैं। अलग-अलग राज्यों में स्थानीय टैक्स (VAT) और माल ढुलाई के खर्च के कारण कीमतों में थोड़ा अंतर देखने को मिलता है।

अगर प्रमुख शहरों की बात करें तो दिल्ली में घरेलू एलपीजी सिलेंडर 942 रुपये और 19 किलोग्राम वाला कमर्शियल सिलेंडर 3113.50 रुपये का है। मुंबई में घरेलू सिलेंडर की कीमत 941.50 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 3067.50 रुपये है। कोलकाता में घरेलू सिलेंडर 968 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 3256 रुपये में मिल रहा है। चेन्नई में 14.2 किलोग्राम वाला घरेलू सिलेंडर 957.50 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 3283 रुपये का है।

Diarch GO

देश के प्रमुख शहरों में गैस सिलेंडर के दाम

जयपुर में घरेलू एलपीजी सिलेंडर 945.50 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 3141 रुपये का है। नोएडा और गाजियाबाद में घरेलू सिलेंडर की कीमत 939.50 रुपये है, जबकि कमर्शियल सिलेंडर 3113.50 रुपये में उपलब्ध है। पटना में घरेलू गैस सिलेंडर 1031.50 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 3400.50 रुपये का है। शिलॉन्ग में घरेलू सिलेंडर 1009 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 3378.50 रुपये का है। वहीं श्रीनगर में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1058 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 3420 रुपये है।

सिलेंडर की बिक्री पर नुकसान उठाना पड़ा

सरकार और तेल कंपनियों के अनुसार एलपीजी की कीमतों में पहले हुई बढ़ोतरी की मुख्य वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ती लागत और तेल विपणन कंपनियों पर बढ़ता वित्तीय दबाव है। रिपोर्टों के मुताबिक कीमतें बढ़ने के बाद भी कंपनियों को घरेलू एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर नुकसान उठाना पड़ रहा है।  इसके अलावा 1 जून से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में भी 42 रुपये से 54 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई थी। इसका असर होटल, रेस्तरां और छोटे कारोबार करने वाले लोगों की लागत पर पड़ रहा है।

NSIT
Nsmch