LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

LPG Rate Today: दिल्ली समेत कई शहरों में गैस सिलेंडर की कीमतें जस की तस, जानिए ताजा भाव

LPG Rate Today: आज देशभर में 14.2 किलो घरेलू और 19 किलो कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली समेत कई शहरों में पुराने दाम ही लागू हैं।

LPG Rate Today

LPG Rate Today: आज देशभर में 14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर और 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दोनों तरह के सिलेंडरों के दाम पहले की तरह स्थिर बने हुए हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 942 रुपये प्रति सिलेंडर है, जबकि 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 2930 रुपये है। वहीं नोएडा और गाजियाबाद में घरेलू गैस सिलेंडर का दाम 939.50 रुपये प्रति सिलेंडर बना हुआ है और कमर्शियल सिलेंडर की कीमत भी 2930 रुपये ही है।

कुछ महीने पहले फरवरी में जब अमेरिका और ईरान के बीच पहली बार युद्ध शुरू होने की घोषणा हुई थी, तब भारत समेत दुनिया के कई देशों को तेल और गैस की कमी का सामना करना पड़ा था। बाद में जब दोनों देशों के बीच युद्धविराम हुआ तो हालात सामान्य होने लगे और लोगों को राहत मिली। लेकिन अब दोनों देशों के बीच फिर से तनाव और सैन्य कार्रवाई बढ़ने के बाद एक बार फिर गैस और तेल की सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ गई है। ऐसे में खाना पकाने वाली एलपीजी गैस की उपलब्धता पर भी खतरा मंडराने लगा है।

Diarch GO

घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतें

आज अलग-अलग शहरों में घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतें इस प्रकार हैं। दिल्ली में घरेलू गैस सिलेंडर 942 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 2930 रुपये में मिल रहा है। मुंबई में घरेलू सिलेंडर की कीमत 941.50 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 2885.50 रुपये है। कोलकाता में घरेलू सिलेंडर 968 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 3082 रुपये का है। चेन्नई में घरेलू सिलेंडर की कीमत 957.50 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 3106 रुपये है। चंडीगढ़ में घरेलू सिलेंडर 951.50 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 2954.50 रुपये में मिल रहा है। देहरादून में घरेलू सिलेंडर का दाम 961 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर का दाम 2983.50 रुपये है। हैदराबाद में घरेलू सिलेंडर 934 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 2052.50 रुपये का है। भुवनेश्वर में घरेलू सिलेंडर 968 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 3115 रुपये का है। तिरुवनंतपुरम में घरेलू सिलेंडर की कीमत 951 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 2970.50 रुपये है।

एलपीजी गैस की सप्लाई 

एलपीजी गैस की सप्लाई को लेकर इस समय सबसे ज्यादा चिंता होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर है। भारत अपनी जरूरत का अधिकांश एलपीजी गैस विदेशों से आयात करता है। इसमें भी लगभग 90 प्रतिशत गैस होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते भारत तक पहुंचती है। इससे पहले जब अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध जैसी स्थिति बनी थी, तब मार्च, अप्रैल और मई 2026 के दौरान भारत में गैस की सप्लाई प्रभावित हुई थी। कई जगहों पर लोगों को गैस सिलेंडर के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा था। गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें देखने को मिली थीं और कई उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर नहीं मिल पाया था।

NSIT
Nsmch

तेल कंपनियों को कितना का हुआ नुकसान?

सरकारी आंकड़ों के अनुसार जून 2026 तक सरकारी तेल कंपनियों को हर घरेलू एलपीजी सिलेंडर पर लगभग 500 से 700 रुपये का नुकसान हो रहा था। यदि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें फिर से तेजी से बढ़ती हैं और लंबे समय तक ऊंचे स्तर पर बनी रहती हैं, तो सरकार के सामने दो विकल्प होंगे। पहला, एलपीजी पर मिलने वाली सब्सिडी को बढ़ाया जाए और दूसरा, गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की जाए। फिलहाल कीमतें स्थिर हैं, लेकिन अंतरराष्ट्रीय हालातों पर सरकार और तेल कंपनियां लगातार नजर बनाए हुए हैं।