LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Gas Cylinder Price: घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर के नए रेट जारी, दिल्ली से चेन्नई तक तुरंत चेक करें कीमत

Gas Cylinder Price: घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर के ताजा रेट जानें। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई समेत प्रमुख शहरों में LPG की नई कीमतें, सब्सिडी और बढ़ती लागत की पूरी जानकारी।

Gas Cylinder Price
गैस सिलेंडर की कीमत- फोटो : freepik

Gas Cylinder Price: महंगाई का असर आम लोगों की जेब पर लगातार पड़ रहा है। पेट्रोल-डीजल, सोना-चांदी और रोजमर्रा की जरूरत की चीजों के साथ-साथ रसोई गैस भी महंगी होती जा रही है। हाल ही में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में 29 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। यह नई दर 7 जून से लागू हुई, जिसके बाद कई उपभोक्ता यह जानना चाहते हैं कि क्या आज फिर कीमतों में कोई बदलाव हुआ है।

फिलहाल उपलब्ध दरों के अनुसार घरेलू और कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतें स्थिर हैं और आज किसी नई बढ़ोतरी की घोषणा नहीं की गई है। दिल्ली में घरेलू सिलेंडर 942 रुपये में मिल रहा है, जबकि कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 3,071.50 रुपये है। मुंबई में घरेलू सिलेंडर 941.50 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 3,024 रुपये का है।

Diarch GO

देश के प्रमुख शहरों में गैस के दाम

कोलकाता में घरेलू LPG सिलेंडर 968 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 3,202.50 रुपये में मिल रहा है। चेन्नई में घरेलू सिलेंडर की कीमत 957.50 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 3,237 रुपये है। बेंगलुरु में घरेलू सिलेंडर 944.50 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 3,152 रुपये का है। वहीं अमृतसर में घरेलू सिलेंडर 983 रुपये, चंडीगढ़ में 951.50 रुपये, भोपाल में 947.50 रुपये और भुवनेश्वर में 968 रुपये में उपलब्ध है।

LPG की कीमतें कई पड़ोसी देशों की तुलना में कम

सरकार का कहना है कि भारत में घरेलू LPG की कीमतें अभी भी कई पड़ोसी देशों की तुलना में कम हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में 14.2 किलोग्राम का घरेलू सिलेंडर 942 रुपये का है, जबकि पाकिस्तान में इसकी कीमत लगभग 1,046 रुपये, नेपाल में 1,207 रुपये, बांग्लादेश में 1,225 रुपये और श्रीलंका में करीब 1,241 रुपये है।

NSIT
Nsmch

उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को राहत

महंगाई के बीच उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को राहत देने के लिए सरकार 300 रुपये प्रति सिलेंडर की सब्सिडी दे रही है। देश में 10.58 करोड़ से अधिक परिवार इस योजना का लाभ उठा रहे हैं। सब्सिडी मिलने के बाद पात्र लाभार्थियों को सिलेंडर काफी कम कीमत पर उपलब्ध हो जाता है, जिससे घरेलू बजट पर बोझ कम पड़ता है।

दिल्ली में गैस की कीमत

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू LPG सिलेंडर की वास्तविक सप्लाई लागत 1,600 रुपये से अधिक हो चुकी है। इसके बावजूद आम उपभोक्ताओं को दिल्ली में यह सिलेंडर 942 रुपये में मिल रहा है। यानी सरकार और तेल कंपनियां लागत और बिक्री मूल्य के बीच का बड़ा अंतर वहन कर रही हैं। उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को सब्सिडी मिलने के बाद यह सिलेंडर करीब 642 रुपये में पड़ता है।

LPG की बढ़ती लागत

LPG की बढ़ती लागत के पीछे सबसे बड़ा कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों का उछाल है। पेट्रोलियम मंत्रालय के अनुसार वैश्विक LPG कीमतों का प्रमुख मानक माने जाने वाला सऊदी कॉन्ट्रैक्ट प्राइस फरवरी 2026 में 542.5 डॉलर प्रति टन था, जो जून 2026 तक बढ़कर 790 डॉलर प्रति टन पहुंच गया। यानी केवल चार महीनों में लगभग 46 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इसी वजह से घरेलू बाजार में LPG की लागत पर दबाव बढ़ा है और कीमतों में वृद्धि देखने को मिल रही है।